लालगोपालगंज । मुहर्रम त्योहार को लेकर स्थानीय नगर प्रशासन सफाई व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चेयरमैन मुख्तार अहमद ने नगर पंचायत के दर्जनों कर्मियों के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। मोहर्रम महीने में लोग अलग अलग दिन अलग अलग जुलूस निकाल कर इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके साथ करबला में शहीद हुए सभी साथियों को बड़े ही गमगीन माहौल में याद करते हैं। इसी क्रम में ताजिये तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही सभी विभाग मोहर्रम की तैयारी में जुट गए हैं। मोहर्रम त्यौहार को लेकर पुलिस विभाग में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त में जुटा हुआ है। चेयरमैन मुख्तार अहमद ने बताया कि पर्व के मद्देनजर साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है वही ताजियादारो से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया है। निरीक्षण के दौरान इरशाद हबीबी ,इस्तियाक उर्फ लड्डू ,नबीउल्ला आदि लोग मौजूद रहे।
Related posts
-
शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार, जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
हिंदू धर्म में शंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में शंख का... -
मई में 6 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?
ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब अगस्त का महीना ज्योतिष... -
पेरेंट्स को नाम रोशन करते हैं इस मूलांक के लोग, पैसों की कभी नहीं होती है कमी
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक...