एजी ऑफिस के कर्मचारी नेता सुनील पांडे सहित 42 सम्मानित, दी बधाई

प्रयागराज। एजी ऑफिस में 10 वर्ष बाद विशिष्ट कार्य करने वाले 42 कर्मचारियों और अधिकारियों को आजादी के अमृत महोत्सव पर मंगलवार को सम्मानित किया गया । इस दौरान एजी वन से 21 कर्मचारी और अधिकारियों को और एजी टू से  21 कर्मचारी और अधिकारी सम्मानित किए गए हैं। प्रधान महालेखाकार रामहित एवं उप महालेखाकार प्रशासन राजेंद्र कुमार खरे ने वरिष्ठ  कर्मचारी नेता सुनील कुमार पांडे को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया है।  कर्मचारी नेता सुनील कुमार पांडे को सम्मानित किए जाने पर किन्नर अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज, उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, वरिष्ठ कर्मचारी नेता अजय कुमार भारती, शिक्षक नेता डा रविभूषण, डा हरिप्रकाश यादव, कर्मचारी नेता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिक्षक नेता डॉ शैलेश कुमार पांडे,  मनोज कुमार दुबे, डा ज्ञान प्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, यशवंत चौधरी सहित अन्य प्रमुख लोगों ने बधाई दिया है।

Related posts

Leave a Comment