भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर मोनालिसा अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में लोकप्रिय हैं। फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनके चलते वह आए दिन चर्चा में भी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इन तस्वीरों में एक बार फिर अभिनेत्री का गॉर्जियस अवतार देखने को मिल रहा है। सामने आई इन फोटोज में मोनालिसा एक बार फिर वेस्टर्न अवतार में फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सफेद रंग के स्लीवलेस टॉप और हरे रंग की स्कर्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही खुले और लाइट मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। कुछ देर पहले शेयर की गई इन फोटोज को अभिनेत्री के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, प्रकृति की गति को अपनाएं, उसका रहस्य धैर्य है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शानदार। वहीं, एक अन्य ने लिखा, गॉर्जियस। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, खूबसूरत। इसके अलावा फैंस लगातार फायर और दिल इमोजी पोस्ट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...