अदिति राव हैदरी फिल्मों में छोटे लेकिन अहम रोल निभा चुकी हैं। बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि अदिति शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। एक्टिंग के अलावा अदिति सिंगिंग और डांस में भी पारंगत हैं। उन्होंने बकायदा इसकी ट्रेनिंग ली हुई है। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले अदिति ने साउथ इंडस्ट्री में काम किया। 28 अक्टूबर 1986 को अदिति का जन्म हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ जो अब तेलंगाना में है। उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।अदिति ने 2006 में आई मलयायम फिल्म प्रजापति से डेब्यू किया। बॉलीवुड में वह ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में ही दिखी हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में रॉकस्टार, मर्डर 3, वजीर और पद्मावत है। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म दिल्ली 6 थी। अदिति ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया जिसमें मणिरत्नम की Kaatru Veliyidai और Sufiyum Sujatayum भी शामिल है।अदिति का परिवार हैदराबाद का शाही खानदान है और वह खुद भी राजकुमारी हैं। अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी और मां का नाम विद्या राव है। अदिति दो शाही परिवारों मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी और वानापार्थी परिवार के पूर्व राजा केजे रामेश्वर राव से ताल्लुक रखती हैं। वह मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी हैं। अदिति अकबर हैदरी की परपोती हैं। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव उनकी ममेरी बहन लगती हैं।अदिति का परिवार हैदराबाद का शाही खानदान है और वह खुद भी राजकुमारी हैं। अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी और मां का नाम विद्या राव है। अदिति दो शाही परिवारों मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी और वानापार्थी परिवार के पूर्व राजा केजे रामेश्वर राव से ताल्लुक रखती हैं। वह मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी हैं। अदिति अकबर हैदरी की परपोती हैं। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव उनकी ममेरी बहन लगती हैं।
Related posts
-
प्रेग्नेंसी में वेकेशन पर निकली Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय सुर्खियाँ बटोर रहे हैं क्योंकि यह जोड़ा अपने पहले... -
25 साल की Influencer Misha Agrawal ने कर ली आत्महत्या
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल की 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले आत्महत्या से मौत हो... -
ट्रोल करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो सकता है: जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर अक्सर सांप्रदायिक और घृणित टिप्पणियों के लिए गुमनाम लोगों को फटकार लगाने वाले...