कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (कांग्रेस) राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की वीरता पर गर्व करते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कुछ अनियंत्रित भाजपा नेताओं की पिटाई की। राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा राजगढ़ जिले के ब्यावरा में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी संशोधित नागिरकता कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर चांटे मारने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मप्र के राजगढ़ में भाजपा की गुण्डागर्दी सामने आ गयी। ज़िला कलेक्टर और एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया, बाल खींचे गये। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।’’ दिग्विजय के ट्वीट से कुछ घंटे पहले प्रदेश भाजपा ने इस मामले में कहा कि वह राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट किया,‘‘मैं किसी भी कीमत पर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं 22 जनवरी को राजगढ़ आकर वहाँ के निरपराध लोगों के साथ प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन करूंगा।’’
Related posts
-
YUGM कॉन्क्लेव में बोले PM Modi, भारत को हर प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में हो रहा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस... -
वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच बैठक, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से, भारत के वाणिज्य विभाग और... -
हाई लेवल मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने सेना को दी पूरी छूट, कहा- आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान...