बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Red Sea IFF) का हिस्सा बनी थी, जिसका आयोजन सऊदी अरब में हुआ था। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा एक्टर अक्षय कुमार और शाह रुख खान भी पहुंचे थे। प्रियंका इस मौके पर ‘वुमन इन सिनेमा’ इवेंट का हिस्सा बनीं थी। फिल्म फेस्टिवल से फ्री होकर इन दिनों प्रियंका चोपड़ा दुबई में अब अपना वेकेशन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फोटो शेयर की है।इस बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमे वेकेशन का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। पीसी यॉर्ट पर लेटी नजर आ रही हैं, जहां वो समंदर के बीचो-बीच सनसेट का भी लुफ्त ले रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने पीले रंग के स्विमसूट में धूप में के मजे लेते दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में एक पोस्टर वाली दीवार के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने जेट स्कीइंग भी की। प्रियंका की मस्ती भरी वीकेंड गेटअवे हमें हॉलिडे वाइब्स दी हैंरेड सी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ‘वुमन इन सिनेमा’ इवेंट का हिस्सा बनीं थी। इस दौरान एक्ट्रेस येलो सैटिन गाउन में नजर आई थी। इसपर उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया था।प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। जल्द ही वह सैम ह्यूगन के साथ फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा पीसी एंथनी मैकी के साथ ‘एंडिंग थिंग्स’, वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।
Related posts
-
सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी... -
हसीना Shalini Pandey ने ब्रालेस होकर मचाई इंटरनेट पर तबाही
मालदीव पर्यटन उद्योग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कैटरीना कैफ को अपना नया वैश्विक ब्रांड... -
हैदराबाद पब में तेलुगू अभिनेत्री Kalpika ने किया जमकर हंगामा
तेलुगू अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में प्रिज्म पब के स्टाफ के सदस्यों...