प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा मालती पर फैंस ने लुटाया प्यार,

प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस लंदन की सड़क पर फैंस और पैपराजी के बीच घिरी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस को फैंस ने उनकी वजह से नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा की वजह से घेरा लिया क्योंकि वह प्रियंका की बेटी के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे।

फैंस का प्यार देख हैरान हुईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को उनके एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस खचा-खच भीड़ के बीच नजर आ रही हैं। भीड़ में से एक शख्स ने प्रियंका को भगवान कृष्ण के जैसा दिखने वाला एक सॉफ्ट टॉय दिया और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ये मालती के लिए है। फैंस का ऐसा प्यार देखकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं। फैन का शुक्रिया करते हुए प्रियंका ने टॉय को बेहद खूबसूरत बताया। वहीं, एक अन्य फैन ने मालती की अपडेट लेते हुए पूछा कि वो कैसी हैं ? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया- “वो बिल्कुल ठीक हैं।”

प्रियंका चोपड़ा लंदन एक मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने लॉस एंजेलिस में भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री फिल्म छेलो शो की एक खास स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की थी। जहां, फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड दुबिंस्की (David Dubinsky), चाइल्ड आर्टिस्ट भाविन रबरी और फिल्म की बाकी टीम ने शिरकत की थी।

प्रियंका की आने वाली फिल्में

प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।

Related posts

Leave a Comment