ऑस्कर में इस साल ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला रहा… सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनने के साथ इसके लिए डेनियल क्वान तथा डेनियल स्कैनर्ट को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया और फिल्म की अदाकारा मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। भारत की बात करें तो इस साल ऑस्कर में भारतीयों ने भी अपना डंका बजाया।
दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड में बतौर होस्ट हिस्सा थी।
जब भारतीय फिल्म के बारे में मंच पर चर्चा हो रही थी तब।
दीपिका पादुकोण के आंखों में आंसू और होठों पर गर्व भरी मुस्कान थी।
ऑस्कर से दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल हो रहा है।
ऑस्कर 2023 अवॉर्ड सेरेमनी दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट लुक भी चर्चा में है।
दीपिका ने इसे फैंस के साथ शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
…………………………………………………………………………………………………….
दीपिका पादुकोण पर फिदा हुईं कंगना रनौत।
कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है।
जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है।
कंगना ने लिखा- ‘कितनी खूबसूरत हैं दीपिका पादुकोण पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना, और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान नहीं है।
दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।’
कंगना रनौत के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
कंगना का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है।
…………………………………………………………………………………………….
ऑस्कर्स 2023 के समापन के बाद दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर
दीपिका ने पिंक कलर की एक बेहद प्यारी फर्र वाली ड्रेस पहनी है
दीपिका पादुकोण बिल्कुल किसी रानी की तरह पोज करती दिखीं
अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं