सोशल मीडिया पर अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाने वाली कंगना रनोट ने अब लेफ्ट विचारधारा वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। कंगना का कहना है कि उनके विकिपीडिया पेज को हाईजैक कर लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इंटरनेट पर उनके बारे गलत जानकारी फैला रहे हैं।कंगना रनोट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि विकिपीडिया को वामपंथियों ने हाईजैक कर लिया है और उनके बर्थडे के बारे में जानबूझकर विकिपीडिया पर गलत जानकारी अपडेट की गई है। अगले हफ्ते अपना जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री ने दावा किया कि विकी पर उनकी डेट ऑफ बर्थ गलत लिखी गई है। एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका जन्मदिन 23 मार्च को है न कि 20 मार्च को।क्वीन फेम एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि विकिपीडिया पर उनके हाइट, बैकग्राउंड और दूसरी जानकारियां भी पूरी तरह से गलत है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, कंगना रनोट ने दावा किया कि विकिपीडिया को वामपंथियों ने कैप्चर कर लिया है और उनके बारे में अधिकांश जानकारी गलत है। विकी पेज फिर से अपडेट कर दिया जाता है, चाहे हम कितनी ही बार जानकारी सही कर दें।
Related posts
-
सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी... -
हसीना Shalini Pandey ने ब्रालेस होकर मचाई इंटरनेट पर तबाही
मालदीव पर्यटन उद्योग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कैटरीना कैफ को अपना नया वैश्विक ब्रांड... -
हैदराबाद पब में तेलुगू अभिनेत्री Kalpika ने किया जमकर हंगामा
तेलुगू अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में प्रिज्म पब के स्टाफ के सदस्यों...