प्रदेश में 180 नए कोरोना के मरीज मिले, लखनऊ में 15 नए केस,

प्रदेश में 180 नए मरीज मिले हैं और 82 ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 640 हो गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 180 नए मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 65 गौतमबुद्ध नगर, 15 लखनऊ, 14 गाजियाबाद, 12 सीतापुर में मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। एक्टिव केस की स्थिति देखें तो गाजियाबाद में कुल मरीजों की संख्या 185 हो गई है। गाजियाबाद में 80 और लखनऊ में 70 मरीज हो गए हैं। प्रदेश में करीब 40 हजार सैंपल की जांच की जा रही है।

लखनऊ में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को इस साल के सबसे अधिक मामले सामने आने से विभाग में खलबली मची है। अलग-अलग इलाकों से 15 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है सभी मरीज होम आईसोलेशन में है।

सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया अलीगंज में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। यहां पर 4 पुरूष, 2 महिला पॉजिटिव आई हैं। चिनहट 1 महिला, 1 पुरूष, सरोजनीनगर 2 महिला, 1 पुरूष, सिल्वर जुबली 1 महिला 1 पुरूष एवं टूडियागंज 2 पुरूष कोविड पॉजिटिव मिले। 6 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए। जिले में कोविड एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है।

बताया जो भी पॉजिटिव मिले हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी पॉजिटिव मरीजों की जीनोम के लिए नमूना भेजा जा रहा है। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया लोग मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करे। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।

Related posts

Leave a Comment