फिल्म एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन और राज और डीके कर रहे हैं, जिन्होंने इसके पहले उनके साथ द फैमिली मैन 2 में काम किया था। अब समांथा रुथ प्रभु के जन्मदिन पर सिटाडेल की टीम ने उन्हें सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी है। दरअसल सेट पर केक और बलून मंगाकर समांथा रुथ प्रभु का जन्मदिन मनाया गया है। वह 36 वर्ष की हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। उनका जन्मदिन 28 अप्रैल को था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो डंप किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मेरे जन्मदिन पर नियम सरल थे। मुझे कोई सरप्राइजेज नहीं चाहिए। कोई केक नहीं चाहिए और बलून तो बिल्कुल भी नहीं लेकिन यह सभी मिला है।’पहली तस्वीरों में समांथा को प्रिंटेड नाइट ड्रेस में देखा जा सकता है। इसके बाद उन्हें एक रूम में बुलाया जाता है, जब उन्हें पता चलता है कि उनके लिए जन्मदिन की पार्टी प्लान की गई है। वह भागने की कोशिश करती है लेकिन उन्हें रूम में खींच लिया जाता है। वहीं, टीम के लोग उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे। पार्टी को लेकर समांथा रुथ प्रभु काफी खुश महसूस कर रही है। उनके आगे 3 केक रखे गए हैं। वहीं, सिटाडेल की टीम भी नजर आ रही है।वेब सीरीज सिटाडेल में उनके अलावा वरुण धवन की भी अहम भूमिका है। इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्हें आइस बाथ लेते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरों पर एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं, रिया कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
Related posts
-
सामंथा प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली और प्रशंसित अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रूथ प्रभु अक्सर... -
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन, परिवार ने जारी किया बयान,
कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का गुरुवार को उनके 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन... -
मुस्लिम होने के नाते मैं हिंदुओं से माफी मांगती हूं’,- Hina Khan
अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख और...