महाप्रबन्धक श्री सतीश कुमार ने 06 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

श्री लोकेश नैन, बने माह अप्रैल, 2023 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी*

आज दिनांक 09.05.2023 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री सतीश कुमार,               प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 06 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कृत कर्मचारियों में  श्री रामबरन बिन्द, प्वाइण्टसमैन/गैपुरा/प्रयागराज मण्डल, श्री किशोर कुमार, लोको पायलट, वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी मण्डल, श्री उत्कर्ष बिसारिया, सहायक लोको पायलट/ वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी मण्डल, श्री श्याम कुमार, लोको पायलट/आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल, श्री बीरेन्द्र कुमार यादव, सहायक लोको पायलट/ आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल एवं श्री लोकेश नैन, कांस्टेबल/फफंूद/प्रयागराज मण्डल शामिल हैं।

श्री लोकेश नैन, को माह अप्रैल, 2023 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। श्री लोकेश नैन ने दिनांक 16.04.23 को फफूंद रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं0 14163 पर चढ़ रहे यात्री की त्वरित कार्यवाही करके जान बचायी, जो गाड़ी के नीचे ट्रैक पर आने वाला था।  इस प्रकार लोकेश नैन ने अपने कर्तव्यों का उचित प्रकार से निर्वहन करते हुए रेलवे की छवि को उज्ज्वल बनाया।

Related posts

Leave a Comment