विपक्ष भारतीय संस्कृति को मिटाना चाहती है जिसे हम मिटने नहीं देंगे -महापौर

प्रत्येक बूथों पर हमें 100 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य साधना है -अवधेश चंद्र गुप्ता
====================
====================
 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा सिविल लाइन कार्यालय में वोटर चेतना महाभियान की कार्यशाला आयोजित की गई इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य स्थिति महापौर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर भारतीय चंद्रयान की लैंडिंग कर भारत का तिरंगा लहरा दिया है और अगला कदम हमारा सूर्य पर होगा उन्होंने कहा जब देश का नेतृत्व मजबूत होता है तो देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी के साथ उड़ान भर रहा है और दौड़ रहा है और कहा कि भाजपा की सरकार में भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा है और पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए होड़ सी मची है और यही कारण है की तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस सपा और अन्य विपक्षी दलों को पच नहीं रहा है और उनके लिए भाजपा को मिटाना तो एक बहाना है असल में वह भारतीय संस्कृति को मिटाना चाहते हैं जिसे हम किसी भी कीमत पर मिटने नहीं देंगे और कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हमें फिर से एक बार बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है और इसके लिए हमें वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाते हुए घर-घर जाकर नए मतदाता को जोड़ना है और मोदी सरकार को उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना है
     इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने वोटर चेतना महा अभियान के करणीय कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि हमें प्रत्येक बूथों पर 100  नये मतदाता बनाने का लक्ष्य साधना है जिसमें महिलाओं और नौजवानों की भागीदारी पर ज्यादा जोर देना है उन्होंने कहा कि हम सिर्फ़ 10, 15 ,20 साल के लिए नहीं बल्कि अनंत काल तक भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम करे
    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशाला और 1 सितंबर से 15 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाता बनाने का अभियान चलाया जाएगा और जिला मतदाता सूची प्रमुख, सह प्रमुख विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख, सह प्रमुख ,चुनाव आयोग समन्वय एवं मंडल मतदाता सूची प्रमुख, सह प्रमुख ,मंडल आईटी  टीम आदि का गठन किया गया
     कार्यशाला का संचालन महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया
       इस अवसर पर पार्षद किरन जायसवाल ,देवेश सिंह, रमेश पासी,  राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,राजू पाठक गिरजेश मिश्रा ,राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, राजू राय, मनोज कुमार कुशवाहा, रोहित पप्पू पांडे, एवं मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ ,प्रकल्प ,विभाग के पदाधिकारी कार्यकर्ता और पाषर्दगण उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment