बाबा साहब के चलाए गए अभियान को भाजपा सरकार एक-एक कर पूरा कर रही है-विनोद प्रजापति
जिला यमुनापार के भाजपाइयों ने भारत रत्न डाँ.भीमराव का मनाया महापरिनिर्वाण दिवस
प्रयागराज। संविधान निर्माता भारत रत्न डाँ.भीमराव अम्बेडकर ने जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में पूरा हो रहा है। बाबा साहेब सदैव कांग्रेस के विरोधी रहे। कांग्रेस की जब सरकार बनीं तो जनता को ठगते का कार्य किया। कांग्रेस सरकार ने ग़रीबी हटाओ गरीबी हटाओ का नारा तो देते थें। लेकिन गरीबी नही हटाते थें। डाँ. भीमराव अम्बेडकर का उद्देश्य और भाजपा का उद्देश्य पं.दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य था छुआछूत ना हो अंतिम व्यक्ति का उदय अन्तोदय के माध्यम से हो। जो हम सबके नेता भारत रत्न पं.अटल बिहारी वाजपेई व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रहे हैं। हम सबकी बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बताए मार्गों पर हम सब चलें उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार शुशील त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि बुधवार को बृजमंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर करछना में परिनिर्माण दिवस समारोह मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। वही कार्यकर्ताओं संग दिनभर अलग-अलग समूहों में बैठक कर संगठन को मजबूती का महामंत्र कार्यकर्ताओं को देकर पुराने सभी निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर 2024 में प्रचंड मतो से जीत का महामंत्र दिया। महापरिनिर्वाण दिवस की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने करते हुए कहा बाबा साहब गरीबी दलितों पिछड़ों के उत्थान के लिए जो अभियान चलाया उसे भाजपा सरकार एक-एक कर पूरा कर रही है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया सर्व प्रथम जिला प्रभारी शुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरूणेन्द्र प्रताप सिंह अन्नू भैया, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री समीर मिश्र, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान सहित ज़िला पदाधिकारी मोर्चा जिलाध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों ने बाबासाहेब के तस्वीर पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबासाहेब के व्यक्तित्व कृतित्व पर अपने अपने विचार रख भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया।