कनेक्टिकट के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी पॉल सिसेरो ने कहा कि हर्टफोर्ड के साउथ एंड में स्थित मैजेस्टिक लाउंज में रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।गोलीबारी में अन्य दो महिलाएं और दो पुरुष भी घायल हुए। उन्होंने कहा कि घायलों में से दो की रविवार को सर्जरी हुई और अन्य दो की हालत स्थिर है। मृतकों और घायलों में से किसी की पहचान उजागर नहीं की गई है। घटना के संबंध में किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है इसलिए अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती। शहर के महापौर ल्यूक ब्रोनिन ने रविवार को कहा कि गोलीबारी में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस नाइट क्लब में पहले भी कुछ घटनाएं हुई थीं।
Related posts
-
अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन... -
कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया
भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है।... -
खौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह...