बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें शमा सिकंदर का नाम जरूर शामिल होगा। शमा सिकंदर अपनी बेबाक खूबसूरती और किलर लुक्स के लिए काफी जानी जाती हैं।
सोशल मीडिया पर शमा काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच शमा सिकंदर की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटो में मोनोकनी में एक्ट्रेस अपने गॉर्जियस अंदाज से कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं।
सामने आईं शमा सिकंदर की लेटेस्ट फोटो
मौजूदा समय में शमा सिकंदर फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर शमा काफी वक्त बिताती हैं। जिसके चलते आए दिन एक्ट्रेस की एक न एक फोटो चर्चा का विषय बनती रहती है। इस बीच शनिवार को शमा सिकंदर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शमा सिकंदर ने टाइगर प्रिंटेट मोनोकनी पहन रखी है। इन फोटो के कैप्शन में अदाकारा ने लिखा है- सूरज के जरिए भीगना और शनिवार का माहौल। इस तरह से शमा सिकंदर अपने वीकेंड का मजा लेती हुए दिख रही हैं।
मोनोकनी में शमा का लुक बेहद हॉट और गॉर्जियस लग रहा है। 42 की उम्र में शमा सिकंदर कितनी बोल्ड हैं उसका अंदाजा इन फोटो के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। आलम ये है कि शमा सिकंदर की ये लेटेस्ट तस्वीरें अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। जिसके चलते एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
आमिर खान के साथ मूवी में नजर आई हैं शमा सिकंदर
शमा सिकंदर का नाम हिंदी सिनेमा की उन एक्ट्रेस में शुमार है जो फिल्मों में साइड रोल के लिए चर्चा का विषय बनी हैं। लेकिन इस बात जानकारी बहुत कम लोगों को है कि शमा ने आमिर खान के साथ एक फिल्म में काम किया है।
दरअसल 1999 में आई डायरेक्टर इंद्र कुमार की मूवी ‘मन’ में शमा सिकंदर आमिर खान के साथ साइड रोल में नजर आईं थी। इस किरदार के लिए शमा ने काफी वाहवाही भी लूटी थी।