75 न रेलवे क्रॉसिंग मजार सलोरी आरओबी का विधायक हर्ष बाजपेई ने किया निरीक्षण

प्रयागराज।  विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में सलोरी आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे जहां सहायक अभियंता इ एस पी सिंह ने बताया पिलर का कार्य पूर्ण हो गया है दोनों तरफ रैम्प और सर्विस लेन का कार्य प्रगति पर है रेलवे लाइन के ऊपर लगने वाला स्टील गाडर भी आ गए हैं उनको जोड़ने का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है मार्च में स्टील का कार्य पूर्ण हो जाएगा। मई में आरओबी चलाने का प्रयास है। जल्दी ही लगभग 3 लाख की आबादी को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। मौके पर गिरजेश द्विवेदी, शानू भट्ट,सुरेश पाठक,नीरज तिवारी, सारिका, प्रांशु तिवारी, मोनू दुबे, आशू शुक्ला, ऋषभ आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अरूण शुक्ला ने बताया मा विधायक जी आरओबी मैन हो गए हैं 11 किमी में 11 आरओबी / आरयूबी / फ्लाई ओवर में 5 का कार्य पूर्ण 6 पर कार्य चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment