भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर मुलाकात की। शिंदे के कार्यालय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।नड्डा लोकसभा चुनाव से पहले महानगर के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शिंदे के आवास के दौरे के दौरान नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले भी थे। भाजपा राज्य में शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है।
Related posts
-
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस...