स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के तीन और पोजिटिव मामले सामने आने के बाद इसके मरीजों की संख्या बढ़कर अब 34 हो गयी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीन नये मामलों में दो मरीज लद्दाख और एक तमिलनाडु से है। लद्दाख के दोनों मरीज हाल ही में ईरान और तमिलनाडु का मरीज ओमान से लौटा है। मंत्रालय ने सभी मरीजों की स्थिति को स्थिर बताया है। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भूटान में जिन दो अमेरिकी नागरिकों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में आए 150 से अधिक लोगों को एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत निगरानी में रखा गया है। इन लोगों ने भारत में भी विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया था। ईरान में ठहरे भारतीयों के 108 नमूने शनिवार सुबह मिले। तेहरान से महान एयर की उड़ान ये नमूने लेकर आयी। यह उड़ान ईरानी नागरिकों को लेकर लौटी।
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...