नवाबगंज।शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर कौड़िहार में मंडल कौड़िहार की सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को प्राथमिक 100 सदस्य बनाने पर ही सक्रिय सदस्यता दी जाएगी।महिला,अनुसूचित वर्ग,बूथ अध्यक्षों को विशेष वरीयता देकर उनको सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू पाल व संचालन मंडल महामंत्री ऋतु राज पांडेय ने किया।इस अवसर पर जिला मंत्री तुलसीराम सरोज,पूर्व मंडल अध्यक्ष राम चंद्र शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता उमेश तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष छविनाथ शुक्ला,शक्ति केंद्र प्रभारी महेंद्र नाथ पांडेय,शक्ति केंद्र संयोजक राम आसरे मौर्य,पार्षद आरती मौर्य,बूथ अध्यक्ष पुनीत त्रिपाठी,आशीष मिश्रा, कुलदीप शुक्ला,गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे।
सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न
