कम्प्यूटर आपरेटर धीरज कुमार बने दरोगा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस के कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड एक को शर्तों के अधीन कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी पर पदोन्नति प्राप्त कि गई है। जिसमें थाना करैली में कम्प्यूटर आपरेटर रहे धीरज कुमार पाल को पदोन्नति होने पर दरोगा का दायित्व मिला है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस कम्प्यूटर कर्मचारी वर्ग (अराजपत्रित) सेवा नियमावली 2011 के निर्देशों के अनुक्रम में हुआ है। जिसमें विभागीय परीक्षा में सफल एवं सेवाभिलेखो के मूल्यांकन के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए से ग्रेड बी के पद पर कि गई है। प्रोन्नति बोर्ड स्तर पर गठित विभागीय चयन कि संस्तुति एवं विभागीय अनुमोदन के उपरांत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी हुए हैं। पदोन्नति कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी अपने मुख्यालय स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी कार्मिकों को परिवीक्षादीन रखा जाएगा। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट ने 30 कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड एक के प्रोन्नति कि सूची को जारी किया गया है।