जंघई। शनिवार को जंघई स्थित एक गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज नगरी संस्कार संस्कृति और सिद्धांतों की स्थली है ये वो भूमि है जहां महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद ने अपना बलिदान दिया यहां की बेटी ने यू पी एस सी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और पूरे देश में प्रयागराज का नाम किया एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के भविष्य का विषय है चुनाव एक साथ होगा तो लोग इसे पर्व के रूप में लेकर इसमें भाग लेंगे और शांति से चुनाव संपन्न होंगे बार बार चुनाव होने से लोगों में उत्साह कम हो जाता है बार बार चुनाव होने से हमारे देश का पैसा समय और संसाधन बर्बाद होता है बार बार चुनाव होने से विकास कार्य नहीं हो पाता सरकारी योजनाऐं रुक जाती हैं बार बार चुनाव होने से अधिकारी कर्मचारी और जनता सभी परेशान होते हैं। राष्ट्र हित में एक राष्ट्र एक चुनाव होना ही चाहिए।युवा ही देश का भविष्य है युवा ही देश की दिशा व दशा तय करता है एक साथ चुनाव किसी पार्टी का काम नहीं ये आम जनता का काम है । भाजपा ने 1984 के घोषणा पत्र में एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रतिबद्धता दिखाई थी। आपकी राय लेने में आपके बीच में आया हूं कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने हांथ उठाकर एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का का भव्य स्वागत किया जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि हमें गली गली मुहल्ले मुहल्ले जाकर लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपासना रानी व संचालन कार्यक्रम संयोजक नवीन सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर अमरनाथ यादव,जिला महामंत्री हरिभूषण सिंह, मनोज निषाद l, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, जिला मंत्री महेश पांडेय, संतोष शुक्ला, मनोज आचार्य, सह संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, सुनील पटेल, संगीता पटेल, महेन्द्र तिवारी,पूनम सिंह पटेल, राम धारी सरोज, कमलेश मौर्या,आलोक गुप्ता,ब्रह्मचारी जयसवाल, शिवबाबू मोदनवाल, गुड्डू राजा,महेश माली,सुमित तिवारी, प्रियांशु यादव, आदि मौजूद रहे।
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवा परिचर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न
