भारतीय जनता पार्टी मंडल गठन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

दहियांवा। सोमवार को दहियांवा के एलo आरoएसo पब्लिक स्कूल में होलागढ़ श्रृंगवेरपुर व नवाबगंज मंडल गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक में आयोजित की गई बैठक में विधायक फूलपुर दीपक पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी सोच को लेकर चलती है भाजपा ने सत्ता के लिए कभी सिद्धांत से समझौता नहीं किया सत्ता में आने के बाद हर वादा पूरा करने का प्रयास कर रही है हर वर्ग के कल्याण का काम भाजपा सरकार में हो रहा है ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है अन्य पार्टियां परिवार वादी हैं किसी भी दल का आधार उसका संगठन होता है आतंकी घटनाएं जो आम हो गई थी मोदी ने गोली का जवाब गोले से दिया। पिछली सरकार सिर्फ निंदा करती थी। प्रवासी गंगापार व पूर्व जिलाध्यक्ष कौशांबी अनीता त्रिपाठी ने कहा कि केवल भाजपा में ही चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है कार्यकर्ताओं के दम पर आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि मंडल गठन में अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति तथा महिलाओं की भागीदारी भी होनी है पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पाण्डेय आदि ने संबोधित किया जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ द्विवेदी ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज निषाद, तुलसीराम सरोज,अरुण मिश्रा उर्फ पिंटू नेता, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष होलागढ़ राधाकांत शुक्ला, सुरेश सिंह पटेल, राजेन्द्र केसरवानी, मिठाई लाल सरोज, विनोद ओझा, देवेन्द्र गिरी, संजीव सिंह, रूपम त्रिपाठी,अनिल मिश्रा, धीरेन्द्र मिश्रा, आनंद पांडेय, विनय तिवारी, गुरु ओम मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा,उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment