रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को अधिसूचित किया जाता है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली-अंबाला कैंट डबल लाइन सेक्शन पर करनाल स्टेशन पर नए ईआई पैनल के निर्माण के लिए यातायात ब्लॉक के कारण गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक ओरिजिनेशन :
1. गाड़ी सं. 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.25 को पानीपत स्टेशन तक ही जाएगी।
2. गाड़ी सं. 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.05.25 को पानीपत स्टेशन से ही चलेगी।
3. गाड़ी सं. 11841/11842 पानीपत-कुरुक्षेत्र-पानीपत के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1. गाड़ी सं. 12926 अमृतसर-बांद्रा ट. प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कुरुक्षेत्र-नरवाना-जींद-पानीपत के रास्ते चलेगी तथा करनाल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। 2. गाड़ी सं. 15708 अमृतसर-कटिहार प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलेगी तथा करनाल, पानीपत, सोनीपत, बदली, आदर्श नगर दिल्ली, सब्जी मंडी, दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। 3. गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मू तवी, प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पानीपत-जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी।
4. गाड़ी सं. 22709 बांद्रा ट.-चंडीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पानीपत-जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी।
5. गाड़ी सं. 12925 मुंबई सेन्ट्रल-अमृतसर प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पानीपत-जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी तथा करनाल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
6. गाड़ी सं. 12715 नांदेड़-अमृतसर प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 20.05.2025 को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हज़रत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद-गाज़ियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अम्बाला कैंट के रास्ते चलेगी तथा नई दिल्ली, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय
