बहादुरपुर।पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड बहादुरपुर के सभागार में विधानसभा फूलपुर के सभी ब्लाक प्रमुखों,प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक फूलपुर दीपक पटेल शामिल हुए रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रानी अहिल्या बाई होल्कर ने देश भर में मंदिरों का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया महिलाओं की शिक्षा के लिए महिला विद्यालय बनाए दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बनाया उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया । इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद एवं संसदीय अध्यन समिति सभापति डॉo सुरेन्द्र चौधरी, बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख अरूणेंद्र यादव उर्फ डब्बू,फूलपुर ब्लाक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी मंडल अध्यक्ष बहादुर रणविजय सरोज, दुर्वासा धाम मंडल अध्यक्ष अतुल पाण्डेय, वीरेन्द्र बहादुर सिंह,राजू तिवारी, भूपेन्द्र पांडेय सहित तमाम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
