प्रयागराज।पुण्य श्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के तहत भाजपा कार्यालय गंगापार में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयन्ती मनाई गई इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया एवं उनके जीवन पर आधारित वीडियो दिखाई गई तथा इसी अभियान के तहत प्रदेश द्वारा आयोजित 8 से 15 वर्ष की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कनिका द्वितीय स्थान रुद्रांश,16 से 25 वर्ष में प्रथम स्थान पूर्वी, द्वितीय स्थान प्राची तृतीय स्थान प्राप्त करने पर आदित्य को जिला प्रभारी उत्तर मौर्या ब्लॉक प्रमुख डब्बू यादव व संयोजक कमलेश पाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, श्याम सुंदर दुबे,जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,पवन गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, कार्तिकेय त्रिपाठी, योगेश मिश्रा, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, अभिषेक भट्ट, आदि मौजूद रहे।
पुण्य श्लोक लोकमाता रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई
