कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कथित तौर पर छेड़खानी के दौरान हुई दुर्घटना में एक लड़की की मौत को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि यह घटना राज्य में कानून का डर खत्म हो जाने और महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल होने की द्योतक है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुलंदशहर की घटना उप्र में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध को लेकर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति होनी चाहिए।’’
Related posts
-
YUGM कॉन्क्लेव में बोले PM Modi, भारत को हर प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में हो रहा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस... -
वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच बैठक, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से, भारत के वाणिज्य विभाग और... -
हाई लेवल मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने सेना को दी पूरी छूट, कहा- आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान...