समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नौजवानों की परेशानियों के समयबद्ध समाधान के लिये यूथ चार्टर जारी करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि युवाओं में प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद महामारी में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को भटकाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए यूथ चार्टर जारी करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में बढ़ती नाराजगी अब नए बदलाव की दिशा तय करेगी। एक बात बहुत साफ है कि नौजवानों और किसानों ने ही हमेशा आगे बढ़कर व्यवस्था और सत्ता में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है।
You are here
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...