राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को वार्ता की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ता दोनों देशों के बीच समग्र सामरिक संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी। इससे पूर्व दिन में पार्ली अंबाला वायुसेना अड्डे पर हुए एक समारोह में शामिल हुई थी जहां पांच राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्ली ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्ली ने कहा कि फ्रांस की वैश्विक सैन्य आपूर्ति श्रृंखला के साथ भारतीय रक्षा उद्योग को एकीकृत करने के लिए फ्रांस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों देश रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। इससे करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे 36 विमानों की खरीद के लिए अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
You are here
Related posts
-
जयशंकर का डिप्लोमैटिक एक्शन, UNSC के 7 अस्थायी सदस्य देशों से की बात, जानें कैसे फंसेगा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के मद्देनजर, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली... -
52 % ने बताया खतरनाक तानाशाह, क्यों गिरकर 41 % तक गिर गई ट्रंप की लोकप्रियता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सत्ता में आए महज 100 दिन न हुए हुए हैं। हैं।... -
अयोध्या में बाबरी मस्जिद की ईंट रखेंगे पाक सेना के जवान, मुनीर पढ़ेंगे पहली अजान
ऐसा लगता है कि इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल...