तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली और प्रशंसित अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रूथ प्रभु अक्सर लोगों की नज़रों में आती रही हैं। जहाँ उनका करियर ये माया चेसावे, ईगा, रंगस्थलम और सुपर डीलक्स जैसी सफल फिल्मों से ऊपर उठ गया है, वहीं उनकी निजी ज़िंदगी, खास तौर पर नागा चैतन्य से उनका तलाक, विवादों में घिरा रहा है। गुजारा भत्ता की अफवाहों से लेकर बोल्ड रोल चॉइस और हाल ही में तेलंगाना के मंत्री कोंडा सुरेखा की तलाक के बारे में चौंकाने वाली टिप्पणियों तक, सामंथा रूथ प्रभु हमेशा…
Read MoreAuthor: adminsw
घर में डूबी दिल्ली कैपिटल्स की नैया, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की 14 रन से जीत
मंगलवार को आईपीएल 2025 के 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे केकेआर ने 14 रन से जीत लिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है। इस मुकाबले में केकेआर के जीत के हीरो सुनील नरेन रहे जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी रही। केकेआर के ओपनर…
Read Moreयुजवेंद्र चहल के हाथ लगा एमएस धोनी का बैट तो मैक्सवेल ने खींची टांग
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल की खुशी चार गुनी हो गई जब उन्हें एमएस धोनी का बैट मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चहल को अपना बल्ला गिफ्ट के रूप में दिया। हालांकि, चहल जब बैट लेकर ड्रेसिंग रूम में गए तो ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी टांग खींची। युजी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए। पीबीकेएस ने चहल का दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की चमकेगी किस्मत, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मिलेगी जगह
भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की धूम मची हुई है और टूर्नामेंट में एक के बाद एक धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। आईपीएल के समापन के बाद भारत को इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होना है। इसी दौरान भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की अंडर-10 टीम के इस दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे भी स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। बता दें कि, टीम इंडिया इस दौरे पर 5…
Read Moreशिखर धवन की लताड़ के बाद भी नहीं सुधरा शाहिद अफरीदी, अब कर दी ये गिरी हुई हरकत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पहलगाम हमले पर बयान देने के लिए शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने कहा है कि पहले ही इतना गिरे हुए हो, और कितना गिरोगे। गौरतलब है कि समा टीवी पर बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना के ऊपर सवाल उठाए थे। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की जमकर आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में शिखर धवन ने अफरीदी को जमकर सुनाया है। गौरतलब है कि शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को सभी तरह के क्रिकेट…
Read Moreदुष्मंथा चमीरा ने लपका’कैच ऑफ द टूर्नामेंट’, सुपरमैन की तरह हवा में उड़े
क्रिकेट मैच में कई बार फील्डिर ऐसा अद्भुत कारनामा अंजाम देते हैं कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ कमाल दुष्मंथा चमीरा ने किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर मुकाबले में बेहद हैरतअंगेज कैच पकड़ा। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने बाउंड्री पर सुपरमैन की तरह उढ़कर अनुकूल रॉयल को पवेलियन की राह दिखाई। अनुकूल का खाता नहीं खुला। दुष्मंथा की कैचकी खूब चर्चा हो रही है। दिल्ली की ओर से 20वां ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला। स्टार्क ने तीसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल (5)…
Read Moreअपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन और तुर्की का हवाला देते हुए पाकिस्तान अपनी शक्ति का प्रदर्शन लगातार कर रहा था। लेकिन इसी बीच तुर्की से ये बर्दाश्त नहीं हुआ कि पाकिस्तान उसके नाम पर सबसे बड़ा झूठ पूरी दुनिया को पड़ोस रहा है। पाकिस्तान का दावा था कि तुर्की के चार 130 सी हरक्युलस कराची और इस्लामाबाद में उतरे हैं। ये खबर जैसे ही पूरी दुनिया में फैली, वैसे ही तुर्की जवाब के लिए सामने आ गया। तुर्की ने…
Read Moreकश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया
भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मायनों में तिरस्कार ही प्राप्त हो रही है। स्वीडन से आई 84 एंटी आर्मर सिस्टम की डिलीवरी ने हमारी स्ट्राइक क्षमता को चार चांद लगा दिए हैं। स्वीडन की डिफेंस कंपनी साब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उसने अपने एडवांस एटी4 एंटी आर्मर सिस्टम की पहली खेप भारतीय सशस्त्र बलों को डिलीवर कर दिया है। सैब इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मैट्स पाल्मबर्ग ने कहा कि हमें भारतीय…
Read Moreखौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह गया। लेकिन अब देश गुस्से में है। गुस्सा होना लाजिमी भी है। भारत ने शांति दूत बनकर और शांति का पाठ पढ़ाकर आजतक दुनिया को खुशियां तो बहुत दी। लेकिन किस कीमत पर? अपना ही खून बहाकर। भारत के पड़ोसी को भी शायद ये लगा कि भारत पर वो कितने भी हमले कर सकता है। लेकिन एक हद के पार भारत कभी नहीं जाएगा। भारत कभी उस हद तक नहीं जाएगा कि पाकिस्तान दोबारा…
Read MoreCanada में अपनी सीट भी हारने के बाद कैमरे के सामने रो पड़े खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह
खालिस्तान आंदोलन के मुखर समर्थक न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के इंडो-कैनेडियन नेता जगमीत सिंह को कनाडा चुनावों के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया में बर्नबी सेंट्रल से अपनी सीट हारने के बाद कैमरे पर रोते हुए देखा गया। उन्होंने घोषणा की कि अंतरिम नेता की नियुक्ति होने पर वह पार्टी नेता के पद से हट जाएंगे। यह हार जगमीत सिंह के लिए एक नाटकीय गिरावट थी, जिन्होंने 2017 में निर्णायक जीत हासिल कर एनडीपी नेता बने थे। बर्नबी में अपने अभियान मुख्यालय में जगमीत सिंह ने अपने समर्थकों को संबोधित किया, अपने…
Read More