उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। बूथ मैनेजमेंट के साथ ही पार्टी के प्रदेश में जातीय तथा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कर रही है। लखनऊ में गुरुवार को सामाजिक सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी संबोधित किया।लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को हलवाई समाज के सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी संबोधित किया। सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश के सभी 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी के लोगो के लिए उनका खानदान ही परिवार है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर सोच नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस पर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला बोला है। कोरोना महामारी के दौर को लेकर सभी पार्टियों के बारे में कहा कि पहले महामारी नही थी। अगर यही महामारी कांग्रेस के दौर में आती तो भाई बहन इटली भाग जाते। यही कोरोना सपा वालों के शासन में आया होता तो चाचा-भतीजा में भागने की होड़ लग होती।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए हम लोगो से बड़ी लड़ाई किसी ने नहीं लड़ी है। मैंने स्वयं आंदोलन और गिरफ्तारी दी थी। पिछली सरकारों में गुंडे माफियाओं का राज था। व्यापारियों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाते थे। अब तो ऐसा नहीं है। हम सबकी ताकत एकता में है,एकजुट होकर जब ताकत बनेंगे तो भारत मजबूत होगा,अगर जाति के नाम पर विभाजित होंगे तो दंगाई मजबूत होंगे। हमको विपक्ष के इस मंसूबे को सफल नहीं होने देना है,यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...