रक्षा बंधन एक पारंपरिक हिंदू त्यौहार है जो भाई-बहन के बीच के बंधन का जश्न मनाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी (एक पवित्र धागा) बांधती हैं, जो उनके भाई-बहनों के लंबे जीवन के लिए प्यार और प्रार्थना का प्रतीक है। इस साल रक्षा बंधन सोमवार, 19 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हालांकि यह एक शुभ दिन है जो भाई-बहन के बीच के बंधन का जश्न मनाता है, लेकिन इस उपाय के लिए चुनी गई राखी के प्रकार…
Read MoreCategory: अध्यात्म
नागपंचमी पर विधि-विधान से हुई नागवासुकी की पूजा
प्रयागराज । संगम नगरी में नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में दूध लावा का भोग लगाकर नाग देवता का आह्वान किया।भगवान शिव के मंदिरों में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। दारागंज में गंगा के तट पर स्थित नागवासुकी भगवान को दूध लावा का भोग लगाने और अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त था मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में सपेरे विभिन्न प्रजाति के सांपों का दर्शन करा…
Read Moreधर्म स्थापना के मार्ग में श्रीकृष्ण को मिले थे इतने श्राप
जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। यह श्रीहरि का आठवां अवतार था। द्वापर युग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संपूर्ण रहा, तो वहीं भगवान ने धर्म की स्थापना के मार्ग में कई श्रापों का भी भोग किया। हालांकि असल में श्रीकृष्ण सांसारिक भावनाओं या श्राप से ऊपर हैं। लेकिन इसके बाद भी मनुष्य शरीर में बंधे होने की वजह से उन्होंने इन श्रापों को न सिर्फ अपने ऊपर लिया बल्कि उनको भोगा भी था। ऐसे में आज इस आर्टिकल…
Read Moreकाल सर्प दोष के प्रभाव को कम करने के लिए करें ये उपाय, जानें इसके लक्षण
हिंदू धर्म में सांप को पूजनीय देवता माना जाता है। इसे भगवान शिव के गले का आभूषण माना जाता है। नाग पंचमी का दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ नाग की पूजा के लिए भी शुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में, काल सर्प दोष को एक ज्योतिषीय स्थिति माना जाता है जहां सभी ग्रह दो छाया ग्रहों राहु और केतु के बीच फंस जाते हैं। माना जाता है कि यह नक्षत्र स्वास्थ्य, करियर, रिश्ते और सामान्य कल्याण सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां और बाधाएं लाता है। जिन लोगों के…
Read Moreरक्षाबंधन पर लगेगा राज पंचक, ये 5 दिन शुभ या अशुभ
सावन का महीना चल रहा है। इस माह में कई व्रत और बड़े त्योहार आते हैं। भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। सावन के महीने में रक्षाबंधन का त्योहार भी आता है। रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाते हैं। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्योतिष के अनुसार, रक्षाबंधन पर पंचक लग रहा है। पंचक जिस दिन से शुरु होता है, उस आधार पर उसका फल भी होता है। पंचक 5 दिनों का होता है। वहीं, इस बार रक्षाबंधन पर लगने…
Read Moreसावन 2024 में शनि प्रदोष व्रत, जानें तिथि, महत्व और इसके उपाय
सावन माह में प्रदोष व्रत को शुभ मुहूर्त माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव के भक्तों द्वारा महीने में दो बार मनाया जाता है और माना जाता है कि यह व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान के मार्ग पर ले जाता है और अज्ञानता और पापों को दूर करता है। प्रदोष का अर्थ है अंधकार को दूर करना। सबसे महत्वपूर्ण प्रदोष व्रतों में से एक है शनि प्रदोष व्रत। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह शनिवार को पड़ता है और शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस…
Read Moreअगस्त के महीने में पड़ रही दो एकादशी तिथियां, यहां देखिए डेट और मुहूर्त
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर महीने दो एकादशी तिथियां होती हैं, जिनमें अलग-अलग तरीके से पूजन किया जाता है। वहीं सावन के महीने में पुत्रदा एकादशी पड़ती है। जो भी जातक पुत्रदा एकादशी का व्रत करता है, उसको संतान प्राप्ति होती है और संतान की सेहत अच्छी रहती है। इसी तरह अगस्त के महीने में भी दो एकादशी…
Read Moreआएं राजस्थान में स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन, पूरी होगी हर इच्छा
वैसे को भारत में कई फेमस और प्राचीन शिव मंदिर हैं, जो अपने आप में कई रहस्यों से समेटे हुए हैं। वहीं सावन का महीना चल रहा है, जोकि शिव भक्तो के लिए बेहद खास है। सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु शिव जी के मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में आप इस महीने राजस्थान में स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर जा सकते हैं। बता दें कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए…
Read Moreभूलकर भी नाग पंचमी के दिन ना करें इन चीजों का दान, वरना हो सकता है नुकसान
सावन का महीना आरंभ हो चुका है। सावन के महीने के बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। सावन के माह में नाग पंचमी का त्योहार भी आता है। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इसके साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 09 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान…
Read Moreहरियाली तीज के दिन करें ये उपाय, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी
हरियाली तीज एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो उत्तर भारतीय राज्यों में लोकप्रिय है। यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। इस दौरान विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में श्रावण मास में पड़ने वाली तीज का विशेष महत्व है। तीज का त्यौहार देवी पार्वती को समर्पित है। इस पावन पर्व पर देवी पार्वती के लिए पूजा, व्रत आदि करने का विधान है और इस दिन लोग श्रृंगार की कई वस्तुएं भी दान करते हैं।…
Read More