खाटू श्याम बाबा के भक्त उन्हें कई नामों से बुलाते हैं। जैसे शीश दानी, कलियुग का भगवान, हारे का सहारा आदि खाटू श्याम के नाम हैं। खाटू श्याम को वर्तमान समय का यानी की कलियुग का भगवान माना जाता है। ऐसे में भक्त खाटू श्याम के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं। मान्यता के मुताबिक जिस पर खाटू श्याम की कृपा हो जाती है, वह व्यक्ति जीवन में कभी परेशान नहीं रहता है। आपको बता दें कि खाटू श्याम का संबंध श्रीकृष्ण और महाभारत काल से जुड़ा है। पांडवों में से…
Read MoreCategory: अध्यात्म
सिंह राशि के जातकों के विवाह में आ रही परेशानियां तो जरूर करें ये उपाय
शादी का दिन हर लड़की और लड़के के लिए उनके जीवन का सबसे बड़ा दिन होता है। हांलाकि कई गुणों के मिलने के बाद भी लड़के और लड़की को उनके हिसाब या पसंद का लाइफपार्टनर नहीं मिल पाता है। बता दें कि टैरो कार्ड में विवाह संबंधी कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कई बार ग्रह-नक्षत्रों व राशि की चाल बदलने से व्यक्ति के विवाह में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। तो वहीं कई…
Read Moreतुला राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि तुला राशि के जातकों को इस पूरे वर्ष मेहनत, कार्यकुशलता और इमानदारी पर विश्वास रखना होगा क्योंकि वर्ष की शुरुआत से पूरे वर्ष शनि आपके पंचम भाव में रहेंगे और वहां से आपके सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि बनाए रखेंगे। आप जितना ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गुरु 1 मई तक आपके सप्तम भाव में रहकर प्रथम, तृतीय और एकादश भाव…
Read Moreइस अनोखे मंदिर में डॉक्टर बनकर हनुमान जी करते हैं लोगों का इलाज
भारत देश में कई ऐसे अनोखे और चमत्कारिक मंदिर हैं। जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। ऐसा ही एक मंदिर मध्यप्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ धाम में स्थित है। बता दें कि इस मंदिर में लोग एक अनोखी आशा के साथ पहुंच सकते हैं। मंदिर में मौजूद हनुमान जी डॉक्टर के रूप में व्यक्ति की हर बीमारी का इलाज करेंगे। लोगों की मान्यता है कि कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का भी इलाज डॉक्टर हनुमान जी के पास मौजूद है। ऐसे में आज इस…
Read Moreकर्म और धर्म की गतिशीलता का नाम है गीता
श्रीमदभगवदगीता एक ऐसा पुनीत ग्रंथ है जिसमें कर्म व धर्म समाहित हैं। गीता जयंती का पर्व भी कर्म, धर्म व जीवन की गतिशीलता व निरंतरता पर बल देता है। गीता में वेदों का सार तत्व संग्रहीत किया गया है। इसमें धर्म का उपदेश समाहित है, इसमें जीवन जीने की कला का ज्ञान है। इसमें कर्म, भक्ति व ज्ञान का उपदेश हे। इसमें मनुष्य के स्वधर्म का ज्ञान है। गीता की भाषा इतनी सरल है कि थोड़ा सा अभ्यास करने पर मनुष्य सहजता से इसे समझ सकता है। श्रीमदभगवदगीता किसी सामान्य…
Read Moreसपने में खुद को पूजा करते देखना शुभ या अशुभ
सपने तो हम सभी देखते हैं और सपने में कई सारी चीजें दिखाई देती हैं। हम भी कई बार दैनिक जीवन से जुड़े सपने देखते हैं, तो कई बार सपने में विचित्र चीजें भी दिखाई देती हैं। जो हमें अंदर से विचलित कर देती हैं। सपने में दिखाई देने वाली कई चीजें भविष्य की तरफ संकेत करती हैं। बता दें कि स्वप्नशास्त्र के मुताबिक हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। कुछ सपने नकारात्मक तो कुछ सपने सकारात्मक होते हैं। कई बार हम सपने में पूजा की तैयारी…
Read Moreकन्या राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष आपको ग्रहों के गोचर के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। वर्ष की शुरूआत से ही शनि आपके छठे भाव में विशेष रूप से विराजमान रहकर आपके आठवें और बारहवें भाव को भी देखेंगे। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यही शनि इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने में भी मददगार बनेंगे, बस आपको एक संतुलित और अनुशासित जीवन व्यतीत करना होगा और अच्छी…
Read Moreजीव की संगति बदल कर उसका जीवन सुधार देते हैं महापुरुष
गोस्वामी तुलसीदास जी अथवा किसी भी महापुरुष के संसार में आगमन के पीछे एक ही उद्देश्य होता है, वह है जीव का परम कल्याण। जीव का कल्याण शरीरक, मानसिक व आत्मिक स्तर पर होता है। ऐसा नहीं, कि संसार में अन्य समाज सेवी लोग यह प्रयास नहीं करते हैं, लेकिन समस्या यह है, कि वे सफल नहीं हो पाते हैं। क्योंकि धार्मिक ग्रंथों की यह दृढ़ मान्यता है, कि जगत में अगर सच में कोई सच में सेवा कर सकता है, तो वे संत-महापुरुष, स्वयं ईश्वर अथवा प्रभु के भक्त…
Read Moreरामायण की आरती करने से प्राप्त होती है श्रीराम की कृपा
हिंदू धर्म में रामायण को पवित्र ग्रंथ माना जाता है। रामायण में भगवान श्रीराम की लीला कथाओं का संकलन है। श्रीराम को सृष्टि के पालनहार श्रीहरि विष्णु का अवतार माना जाता है। वहीं रामायण की आरती श्रीराम की आरती है। मान्यता के अनुसार, रामायण की आरती से व्यक्ति को महापुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मनुष्य सभी पापों से मुक्ति पा जाता है और उसे भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में रामनवमी के मौके पर और अन्य दिनों में अपने कल्याण व श्रीराम की कृपा प्राप्ति…
Read Moreसूर्य के कमजोर होने पर नौकरी में आती हैं समस्याएं
हिंदूधर्म और ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का समाधान बताया गया है। समस्या के होने पर देवी-देवताओं के पूजन के साथ ही नवग्रह की पूजा का भी विधान है। वहीं ज्योतिश में दिक्कतों के समाधान के तौर पर कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें से पूजा-पाठ सबसे मुख्य है। वहीं ग्रहों से संबंधित पूजा और दान करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं आज के समय में ज्यादातर लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर व्यक्ति को कई तरह की समस्या का सामना करना…
Read More