हिंदू धर्म में क्या है पलाश के फूलों का महत्व

पलाश के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। पलाश के फूलों की सुंदरता किसी का भी मन मोह सकती है। इन्हें टेसू के फूल भी कहा जाता है। कई लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए टेसू के पेड़ लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके उपाय करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। किस उपाय से भरेगी तिजोरी पलाश के फूलों को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इस उपाय से घर में कभी भी…

Read More

गुरुवार के दिन करें बृहस्पति चालीसा का पाठ और आरती, घर आएगी सुख, शांति और समृद्धि

गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-उपासना करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को मनचाही नौकरी मिलती है। विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है, तो अविवाहितों की शीघ्र शादी होती है। अतः…

Read More

एकादशी के दिन घर ले आएं ये 5 चीजें, धन की नहीं होगी कभी कमी

हर वर्ष ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 31 मई को निर्जला एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी एकादशियों के समतुल्य फल प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।  एकादशी तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आप भी सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो एकादशी के…

Read More

करना चाहते हैं हनुमान जी को प्रसन्न, तो मंगलवार के दिन जरूर करें श्री राम स्तुति

सनातन धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा उपासना की जाती है। साधक अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु मंगलवार का व्रत भी करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से मंगल दोष का प्रभाव क्षीण हो जाता है। साथ ही कुंडली में मंगल मजबूत होता है। हनुमान जी की कृपा से जातक को मनचाही नौकरी भी मिलती है। इसके लिए ज्योतिष सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी…

Read More

जानें किन लोगों के लिए शुभ है पन्ना

 हरे रंग के पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से होता है। इसलिए लोग इसे बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पहनते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या सभी लोग इसे पहन सकते हैं। आइए जानते है कि किन लोगों को यह रत्न पहनने से लाभ मिलता है। इस राशि के लोग करें धारण ज्योतिष के अनुसार, पन्ना रत्न का संबंध कन्या और मिथुन राशि से है। लेकिन इसे धारण करने से पहले ये देखना जरूरी है कि लग्न में कौन-सा ग्रह…

Read More

जीवन में अपनाएं हनुमान जी के ये खास गुण, बनेगा हर काम

हनुमान, रामायण के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक हैं। श्री राम के परम भक्त हनुमान, साहस, चरित्र, भक्ति और सदाचार के आदर्श प्रतीक हैं। उनके चरित्र में कई ऐसी बातें हैं जो मनुष्य को सीख दे सकती हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान जी के चरित्र के कारण ही ‘सकल गुण निधानं’ कहा है। हनुमानजी एकमात्र ऐसे स्वरूप हैं, जो किसी भी कार्य में कभी भी असफल नहीं हुए। उन्होंने जीवन में जो ठाना वह करके दिखाया। उनका यह गुण मनुष्य को अवश्य सीखना चाहिए। क्योंकि कई लोग जीवन की…

Read More

करना चाहते हैं न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न, तो आज जरूर करें ये उपाय

आज शनि जयंती है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। अतः आज का दिन बेहद शुभ है। इस दिन न्याय के देवता शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में शनि जयंती के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में सुख, समृद्धि और धन का आगमन होता है। साथ ही सभी कष्टों से निजात मिलता है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि जयंती के दिन…

Read More

इस अत्यंत दुर्लभ संयोग में की जाएगी वट सावित्री पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु और वट वृक्ष की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि आज शनि जयंती भी मनाई जा रही है। आज के दिन भगवान विष्णु और शनि देव की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, आज…

Read More

पाना चाहते हैं साढ़े साती और शनि की ढैया से निजात, तो पलाश के फूल से करें ये उपाय

सनातन धर्म में पलाश के पेड़ को शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्यों में पलाश की लकड़ी और फूल का उयपोग किया जाता है। वास्तु शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को पलाश का फूल अर्पित करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। इसके अलावा, शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह और नजर दोष को दूर करने के लिए पलाश के फूल के उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी…

Read More

भगवान शिव को क्यों चढ़ाते हैं चिता की भस्म, माता सती से जुड़ा है इसका रहस्य

भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। इन्हीं में से एक भस्म है। आपने भी सुना या देखा होगा कि भगवान शिव के पूजन में भस्म का विशेष महत्व होता है। बता दें कि बारह ज्योतिर्लिंग में से उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग भी बहुत फेमस है। महाकालेश्वर में भगवान शिव की भस्म से आरती की जाती है। बताया जाता है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। भगवान शिव जितने सरल और…

Read More