हिंदू धर्म में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाई जाती है। इस साल गंगा सप्तमी 14 मई को मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करता है और पूजा-पाठ करता है। उस व्यक्ति के सारे पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा के स्नान से आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त होती है। इस दिन नए जीवन की शुरुआत करने के लिए भी शुभ माना…
Read MoreCategory: ख़बरें अजब-गजब
6 से 12 मई, 2024 के लिए साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणियां,
यदि आप जानना चाहते हैं कि प्रेम के मोर्चे पर अगला सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है, तो 6-12 मई, 2024 के लिए साप्ताहिक प्रेम टैरो भविष्यवाणियों को जानने के लिए इस लेख को पढ़ें। मेष साप्ताहिक लव टैरो भविष्यवाणियां (21 मार्च – 19 अप्रैल) मेष राशि के लोग इस बात का इंतजार कर रहे होंगे कि उनका पार्टनर उनके साथ सामान्य व्यवहार करना शुरू कर दे। वे अपनी पिछली गलतियों या बुरे व्यवहार के लिए माफ़ी भी मांग सकते हैं। वृषभ साप्ताहिक लव टैरो भविष्यवाणियां (20 अप्रैल –…
Read Moreरोमांटिक रिश्ते के टूटने से भी बदतर होता है अनुभव
जिंदगी में दोस्ती और दोस्तों का होना जरुरी है। इनके होने से हमारी जिंदगी इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह खुशियों से भरी रहती है। कहा जाता है कि दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो हमेशा एक जैसा रहता है। हालाँकि, सच्चाई इससे कोसो दूर है। अन्य रिश्तों की तरह दोस्ती के रिश्ते को भी देखभाल और समर्थन की जरुरत होती है। निरंतर देखभाल न की जाए तो दोस्ती का रिश्ता भी टूट जाता है। ये रोमांटिक रिश्ते के खत्म होने से भी ज्यादा बुरा हो सकता है। दोस्तों के…
Read Moreइस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव और मां पार्वती करते हैं शयन, जानिए रहस्यमयी बातें
देवों के देव महादेव के 12 ज्योतिर्लिगों के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। यह 12 ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग राज्यों में मौजूद है। जिनमें से 2 ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में मौजूद हैं। इनमें से पहला उज्जैन के महाकालेश्वर महाकालेश्वर और दूसरा खंडवा में ओंकारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मौजूद है। नर्मदा नदी किनारे मांधाता पर्वत पर ओंकारेश्वर मंदिर स्थित है।बताया जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए हर रोज 30-35 हजार श्रद्धालु आते हैं। वहीं किसी विशेष पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ओंकारेश्वर…
Read Moreदुनियाभर में बढ़ रही सिंगल लोगों की संख्या, लगाव से क्या है इसका कनेक्शन?
आजकल लोग रिलेशनशिप और शादी से भाग रहे हैं। मैं उनमें से एक हूं। मुझे लगता है कि अकेले रहना और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना आसान है। और यदि आप मेरे जैसे ही हैं तो शांत रहें, हम इस प्यार की दुनिया में अकेले नहीं हैं, जो अकेले रहना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दशकों में विश्व स्तर पर अकेलेपन की दर बढ़ रही है। दुनियाभर के कई देशों में लोग शादी में देरी करना या लंबे समय तक अकेले रहना पसंद कर रहे…
Read Moreअगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम
वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए है जिनका प्रभाव हमारे जीवन में बहुत होता है। चीजों को सही जगह पर रखने से लेकर और सही दिशा में उनका निर्धारण के लिए वास्तु के नियम जरुरी माने जाते हैं। हम सभी इन नियमों का पालन सही ढ़ंग से करते हैं, तो सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है। अगर आपके घर में टॉयलेट के लिए निश्चित स्थान और निर्धारित की गई है, जिसका पालन जरुरी माना जाता है। वहीं आप टॉयलेट को घर की सीढ़ियों के नीचे बनाते…
Read Moreबेहद रहस्यमयी है राधा-कृष्ण का यह मंदिर, भगवान खुद सुनते हैं गांव वालों की परेशानियां
हमारे देश भारत को साधना और आध्यात्म का केंद्र माना गया है। देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका अपना विशेष महत्व है। साथ ही यह मंदिर देखने में भी काफी सुंदर है। वहीं कई मंदिर देवी-देवताओं की वजह से पहचाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद रहस्यमयी है। बता दें कि यह मंदिर छतरपुर जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मंदिर का नाम बिहारी जू मंदिर है।बिहारी जू मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी…
Read Moreहाथ या पैर में पहनती हैं काला धागा तो इन नियमों का रखें ख्याल
आपने कई लोगों को हाथ-पैरों में काला धागा पहने हुए देखा होगा। क्योंकि काला धागा नकारात्मक ऊर्जा से हमारी रक्षा करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ-साथ आपको बुरी नजर से बचाता है। आपको बता दें कि काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को कई तरह के अवशोषित करता है और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरने में सहायता करता है। हांलाकि बहुत सारे लोग आजकल फैशन के चलते काला धागा पहनते हैं। लेकिन अगर आप काला धागा पहनने के दौरान कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो…
Read Moreबच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स
जीवन में सफलता हासिल करने और बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए पढ़ाई करना बेहद जरूरी होता है। हर पेरेंट्स की यह चाहत होती है कि उनका बच्चा अच्छे से पढ़ाई-लिखाई करें और तरक्की हासिल करें। इसके लिए न सिर्फ बच्चों बल्कि अभिभावकों को भी कड़ी मेहनत करनी होती है। लेकिन इसके बाद भी अभिभावकों की यह शिकायत होती है कि उनके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। वहीं लाख कोशिशों के बाद भी बच्चे को पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है। ऐसे में कई बार न सिर्फ…
Read Moreशमी के पौधे में जरूर चढ़ाना चाहिए यह चीज, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों का उल्लेख मिलता है। इन पेड़-पौधों को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक शमी का पौधा है। मान्यता के अनुसार, घर में सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस पौधे को लगाने से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।बताया जाता है शमी के पौधे से जुड़े कुछ उपायों को करना लाभकारी सिद्ध होता है। उदाहरण के तौर पर शमी के पौधे में दूध डालने से कई ज्योतिषीय लाभ प्राप्त होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए…
Read More