जल्द ही आने वाली है शारदीय नवरात्रि, दिन के अनुसार लगाएं माता को भोग

26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पर्व को बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। माता रानी के भक्तों को उनकी आराधना करने के लिए पूरे साल शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। माता के भक्त नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।…

Read More

सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

इस समय पितृपक्ष चल रहे हैं। पितृपक्ष में पितरों का पूजन और तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान सभी पितर पृथ्वी लोक पर वास करते हैं। इस साल 10 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा। आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष का समापन होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। 25 सितंबर…

Read More

प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, मनोकामना पूर्ति की है मान्यता

23 सितंबर 2022, शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। प्रदोष व्रत भगवान शंकर को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत में व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। प्रदोष व्रत कथा का पाठ करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भोलेनाथ की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार एक नगर में एक ब्राह्मणी रहती थी। उसके…

Read More

कब्ज से परेशान लोगों को नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें, बढ़ सकती है समस्या

कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें मलत्याग में काफी परेशानी होती है। कुछ लोगों का कहना होता है कि घंटों तक टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ करने में तकलीफ होती है। ये समस्या गलत खानपान के साथ ही खराब लाइफस्टाइल के कारण भी होती है। हालांकि, अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए तो इस परेशानी से बचा जा सकता है। बच्चों के साथ ही बड़ों में भी ये समस्या कॉमन है। यहां जानिए आयुर्वेद के मुताबिक कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को किन चीजों से बचना चाहिए। कब्ज…

Read More

सेहत ही नहीं, आपकी ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद है मशरूम

मशरूम वह खास चीज है जो स्नैक्स से लेकर सूप तक हर व्यंजन का स्वाद बढ़ा देते हैं। ये अगर चीज़ और स्पिनेच के साथ मिल जाए तो फ्रेंच खानपान का हिस्सा लगने लगता है। वहीं अगर मसालों और मटर के साथ पड़ जाए, तो भारतीय मटर मशरूम की सब्जी (Matar Mushroom ki Sabzi) बन जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मशरूम बहुत पसंद होते हैं। ये टेस्टी होने के साथ – साथ हेल्दी भी हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्वों भरपूर मात्रा…

Read More

भविष्य पुराण में बारह प्रकार के श्राद्धों का मिलता है उल्लेख

धर्मसिंधु के अनुसार श्राद्ध के 96 अवसर बताए गए हैं। एक साल की 12 अमावस्याएं, चार पुणादि तिथियां, 14 मन्वादि तिथियां, 12 संक्रांतियां, 12 वैधृति योग, 12 व्यतिपात योग, 15 पितृपक्ष, पांच अष्टका श्राद्ध, पांच अन्वष्टका श्राद्ध तथा पांच पूर्वेद्यु श्राद्ध। कुल मिलाकर श्राद्ध के ये 96 अवसर हैं। इसके अलावा हमारे धर्मशास्त्रों में श्राद्ध के अनेक भेद बताए गए हैं। उनमें से मत्स्यपुराण में तीन प्रकार के श्राद्ध, यमस्मृति में पांच प्रकार के श्राद्ध तथा भविष्य पुराण में बारह प्रकार के श्राद्धों का उल्लेख मिलता है। ये बारह श्राद्ध…

Read More

मोटापा अकेली समस्या नहीं, ऐसे खतरनाक बीमारियों का भी बन सकता है कारण

कोरोना काल से लोगों में अपनी सेहत को लेकर सतर्कता बढ़ी है। हालांकि सेहत पर ध्यान न देने के कारण वजन बढ़ने और मोटापे से ग्रस्त होने जैसी समस्याएं भी बढ़ीं। मोटापा कई रोगों की वजह होता है। शरीर का वजन बढ़ना संपूर्ण सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा मोटापा शारीरिक और मानसिक रूप से नकारात्मक असर डालता है। वजन बढ़ने की वजह से मानसिक कमजोरी होने के साथ ही कई सारी शारीरिक बीमारियां हो सकती हैं। मोटापे को दूर करने के लिए लोग डाइटिंग करने लगते हैं। वजन…

Read More

जींस से लेकर लहंगे के साथ इस तरह से पहनें क्राॅप टाॅप, मिलेगा स्टाइलिश लुक

इन दिनों स्टाइल टॉप बहुत चलन में है। टाॅप की कई वैरायटी में पेपलम टाॅप, क्राॅप टाॅप, ब्रालेट आदि शामिल हैं। अगर आप किसी बॉटम वियर के साथ एक ही तरह के टाॅप को पहनना चाहती हैं तो क्राॅप टाॅप बेहतरीन विकल्प है। क्राॅप टाॅप को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, तो वहीं भारतीय पारंपरिक कपड़ों के साथ ही पेयर कर सकती हैं। साड़ी और लहंगा के साथ क्राॅप टाॅप का कॉम्बिनेशन आपके पारंपरिक लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न टच देता है। ऐसे में शादी पार्टी के…

Read More

पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये काम, छोटी-छोटी गलतियां पितरों को कर देती हैं नाराज

हिंदू कैलेंडर पर आधारित श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 (शनिवार) से शुरू होकर 25 सितंबर 2022 (रविवार) तक रहेगा। श्राद्ध एक अनुष्ठान है जो दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मृत पूर्वजों के परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाता है। पितृ पक्ष वर्ष का विशेष समय होता है। ऐसा माना जाता है कि भाद्रपद मास के दौरान पूर्णिमा से अमावस्या तक 16 दिनों तक हमारे मृत पूर्वजों की आत्माएं ऊर्जा के रूप में पृथ्वी पर आती हैं। ये ऊर्जाएं हमारे जीवन को उनकी इच्छा के अनुसार प्रभावित कर…

Read More

शुआट्स वैज्ञानिकों ने विकसित की अलसी की नई किस्म

नैनी, प्रयागराज। सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज के वैज्ञानिकों ने 17 वर्षों के गहन अनुसंधान के उपरान्त अलसी की नई किस्म विकसित की है जिसे भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया है। निदेशक शोध डा. शैलेष मारकर ने बताया कि प्रदेश में अलसी की औसत उत्पादकता 630 किग्रा/हे0 है जो राष्ट्रीय उत्पादकता 644 किग्रा/हे0 से कम है। रबी के मौसम में उगायी जाने वाली अलसी, दूसरी प्रमुख तिलहनी फसल है जिसको सिंचित एवं असिंचित दोनों ही अवस्थाओं में उगाया जा सकता है। साथ…

Read More