पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद खाली हाथ लौटीं विनेश फोगाट ने राजनीति के अखाड़े में एंट्री कर ली है। विनेश कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा के जुलाना से चुनाव में उतरी हैं। राजनीति में आते ही विनेश फोगाट ने बड़े खुलासे किए। उन्होंने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर निशाना साधा। विनेश फोगाट ने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी ने धरने पर बैठे उन जैसे पहलवानों की बात इसलिए नहीं सुनी क्योंकि, वह बृजभूषण…
Read MoreCategory: खेल
भारतीय हॉकी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, मलेशिया को 8-1 से हराया
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को बुरी हराया है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 8-1 से अपने नाम किया। भारत का ये तीसरा मुकाबला था, उसने अपने तीनों ही मैच जीत लिए हैं। इस तरह वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इस मुकाबले में भारत के राजकुमार पाल ने हैट्रिक जड़ी। गत चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 8-1…
Read More25 बरस के हुए Shubman Gill, वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। काफी कम समय में शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट में खुद को स्थापित किया है और वो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के रेगुलर खिलाड़ी बन चुके हैं। गिल इस समय भारतीय टी20 और वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं और उन्हें टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी की थी। बता दें…
Read Moreरणधीर सिंह ओसीए अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने
अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गये। उन्हें रविवार को यहां इस महाद्वीपीय संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा।उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। यह 77 वर्षीय कुशल प्रशासक 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली है, जिन पर नैतिकता के…
Read Moreभारत 2030 युवा ओलंपिक के लिए दावेदारी पेश करेगा: खेल मंत्री, Mansukh Mandaviya
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत 2030 में होने वाले युवा ओलंपिक के लिए बोली लगाने के लिए तैयार है, जो 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। वर्ष 2030 में पांचवें युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। मांडविया ने यहां एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 44वीं महासभा के अवसर पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2030 में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने जा रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान…
Read Moreपैरालंपिक 2024 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने रिकॉर्ड 29 पदकों के साथ समापन किया
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का सफर खत्म हो गया है। 8 सितंबर को कैनो स्प्रिंट में पूजा ओझा विमेंस KL1 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। मौजूदा गेम्स में भारत काये आखिरी इवेंट रहा। पेरिस पैरालंपिक में भारत का सफर बेहतरीन रहा। अबकी बार भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल हासिल किए। इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत मेडल टैली में 18वें नंबर पर रहा है। भारत ने मेडल टैली में स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया बेल्जियम और अर्जेंटीन जैसे देशों को पीछे…
Read Moreजुलाना में विनेश फोगाट ने शुरू किया चुनाव प्रचार, लगा पाएंगी जीत का दांव?
हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विनेश फोगाट को अपना उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव चला है। विनेश के नाम की घोषणा के साथ ही इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। एक तरफ भाजपा इस कदम की काट खोजने में जुट गई है। वहीं, बिना समय गंवाए विनेश ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को वह जुलाना पहुंचीं और लोगों से अपने समर्थन में वोट मांगे।विनेश ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘आपका विश्वास, मेरा संकल्प। साथ चलेंगे, आगे बढ़ेंगे।’ उन्होंने आगे लिखा,…
Read MoreBen Affleck से तलाक के बाद Jennifer Lopez ने TIFF में की धमाकेदार एंट्री
जेनिफर लोपेज ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में धमाल मचा दिया। शुक्रवार को 55 वर्षीय जेनिफर ने रेड कार्पेट पर धूम मचाई और अपने बोल्ड और कामुक अवतार से लोगों का दिल जीत लिया। पॉप दिवा ने अपनी नई फिल्म अनस्टॉपेबल के प्रीमियर में शिरकत की। इस साल हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद यह उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति भी थी। जेएलओ की हाई स्प्लिट्स और साइड क्लीवेज वाली फ्लोर-लेंथ सिल्वर ड्रेस ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने मेटैलिक पहनावे में अपने उग्र रूप को…
Read Moreवो कोयला ही है… अर्जुन तेंदुलकर के भविष्य के बारे में ये क्या बोल गए युवराज सिंह के पिता योगराज
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने अटपटे बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कपिल देव और एमएस धोनी को लेकर टिप्पणी की थी। वहीं अब वो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अपने बयान से फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, जी स्विच यूट्यूब चैनल पर योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को कोयला कह डाला। बता दें कि, योगराज सिंह ने एमएस धोनी को लेकर कहा था कि, वो कभी भी धोनी को माफ नहीं करेंगे क्योंकि उनके कारण…
Read MoreAshwin ने घरेलू क्रिकेट में डीआरएस का समर्थन किया, कहा इससे युवा बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा
सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मौजूदा दलीप ट्रॉफी में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को लागू करने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से पहले आवश्यक तकनीकी बदलाव करने में मदद मिलेगी। अश्विन शुक्रवार की शाम को अनंतपुर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान भारत डी के बल्लेबाज रिकी भुई को पगबाधा आउट दिए जाने के बाद चली चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। मैदानी अंपायर ने तब बल्लेबाज को आउट नहीं…
Read More