चंद्रयान-3 यह इस समय देश का सबसे चर्चित विषय बना हुआ है। इस मिशन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और इसको लांच करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जी हां, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाला है। चंद्रयान-3 इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनइजेशन का एक बहुप्रतीक्षित मिशन है। पूरे देश को इसका बेसब्री से इंतेजार है। प्रत्येक भारतवाशी के साथ पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हैं। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के आखिरी चरणों में है। इस मिशन को लेकर इसरो लगातार कोई…
Read MoreCategory: टेक्नोलॉजी
ISRO चीफ का ऐलान, 13 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की है कि चंद्रयान -3 मिशन 13 जुलाई को लॉन्च होगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एस सोमनाथ ने पुष्टि की कि लॉन्च 13 जुलाई के लिए निर्धारित है और यह 19 जुलाई तक जा सकता है। इसरो प्रमुख ने घोषणा करते हुए कहा कि हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। 13 जुलाई पहला संभावित लॉन्च दिवस है और यह 19 तारीख तक जा सकता है। इससे पहले, सोमनाथ ने कहा था कि 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच की…
Read MoreDating Apps पर रहना है सुरक्षित तो इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
आज दुनिया तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भरी पड़ी है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का काम ही यही है कि, वह लोगों को सोशली कनेक्ट करें, लेकिन बावजूद इसके लोग पर्सनल कनेक्शन, पर्सनल टच के लिए परेशान रहते हैं और ऐसे में रुख करते हैं डेटिंग एप्स की तरफ। हालाँकि डेटिंग ऐप का नाम सुनते ही हमारे जेहन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि क्या यह सुरक्षित है? क्योंकि यहां पर बहुत सारी चीजें अवांछित होती हैं, कोई अपनी पहचान छुपाते हैं, तो कोई जबरदस्ती स्टॉक कर सकता…
Read Moreराशन लेने की सोच रहे हैं तो Ration App अपने फोन में डाउनलोड करें
भारत सरकार द्वारा अपने देश के नागरिकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इन्हीं सुविधाओं में फ्री राशन की अति महत्वपूर्ण सुविधा भी है। करोड़ों लोगों को इन स्कीम्स से ना केवल फायदा हुआ है, बल्कि भारत में भुखमरी जैसी समस्या से निजात भी मिली है। भारत की किसी जमाने में बड़ी बदनामी होती थी, जब यहां भोजन नहीं मिलने से लोगों की मृत्यु का समाचार देश दुनिया में जाता था। बाद के दिनों में कई सरकारों ने प्रयत्न किया किंतु टेक्नोलॉजी के अभाव में फ्री राशन जैसी…
Read Moreबच्चों के यौन शोषण का अड्डा बना इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो इंस्टाग्राम बाल यौन शोषण दिखाने वाली सामग्री को बढ़ावा देने और बेचने के लिए पीडोफाइल नेटवर्क द्वारा उपयोग किया जाने वाला मुख्य मंच बन गया है। यूएस यूनिवर्सिटी के साइबर पॉलिसी सेंटर के शोधकर्ताओं ने कहा, “नाबालिगों द्वारा संचालित खातों के बड़े नेटवर्क खुले तौर पर बिक्री के लिए स्व-निर्मित बाल यौन शोषण सामग्री का विज्ञापन कर रहे हैं।” बच्चे खुद संचालित करते हैं अपना अकाउंट जर्नल के अनुसार, इंस्टाग्राम पर…
Read Moreस्पेसएक्स ‘एक्स-2 मिशन’ से पहली सऊदी महिला रय्याना बरनावी अंतरिक्ष से आई वापस
एक्सिओम स्पेस द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक निजी मिशन रविवार (स्थानीय समयानुसार) को फ्लोरिडा से ‘एक्स-2’ लॉन्च किया, जिसके चालक दल में पहली सऊदी महिला ने अंतरिक्ष में यात्रा किया।अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर आठ दिवसीय शोध मिशन को पूरा करने के लिए, दो अमेरिकियों और दो सउदी की एक पूरी तरह से निजी अंतरिक्ष यात्री टीम, जिसमें पहली अरब महिला को कक्षा में भेजा गया था। मंगलवार की रात फ्लोरिडा में सुरक्षित रूप से मिशन पूरा करके आ चुके हैं।
Read Moreमहत्वाकांक्षी राष्ट्रीय क्वांटम अभियान, भारतीय क्वांटम क्रांति से संपूर्ण विश्व होगा लाभान्वित
: पिछले दिनों केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दी। इसके तहत अगले छह साल तक क्वांटम तकनीक पर आधारित शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें छह हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही भारत राष्ट्रीय क्वांटम मिशन शुरू करने वाला विश्व का सातवां देश बन गया है। अमेरिका, चीन, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस और फिनलैंड क्वांटम मिशन पर काम कर रहे हैं। क्वांटम तकनीक को भविष्य में होने वाले आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव का वाहक माना जा रहा है। क्वांटम कंप्यूटर से हमें अविश्वसनीय डाटा प्रसंस्करण शक्ति…
Read Moreआकाश बायजू के अनूप सिंह ने शहर को किया टॉप
अनूप सिंह ने जेईई मेन्स 2023 में एआईआर 46 के साथ 99.99 परसेंटाइल हासिल किया अनूप ने केमिस्ट्री और फिजिक्स में भी 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं प्रयागराज। प्रयागराज के आकाश बायजू’स के छात्र अनूप सिंह ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2023 में कुल मिलाकर 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया और एआईआर 46 हासिल किया, जिससे उसके माता-पिता और पूरे स्टाफ को खुशी हुई। परिणाम आज पहले राष्ट्रीय परीक्षण द्वारा घोषित किए गए थे। अनूप ने केमिस्ट्री और फिजिक्स में भी 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश…
Read Moreमिशन गगनयान को मिली बड़ी कामयाबी, एल-110 इंजन का परीक्षण सफल
इसरो ने कहा कि गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत एल-110 जी इंजन का लंबी दूरी का परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी के इसरो प्रोपल्सन कांप्लैक्स में 240 सेकंड में सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर है। इस परीक्षण के साथ इंजन के सभी परीक्षण पूरे हो गए हैं। मानव-रेटेड प्रक्षेपण यान दो एल110-जी विकास इंजन का उपयोग करता है। गगनयान के लिए एल 110 का डिजाइन और निर्माण लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर में किया गया। इससे पहले एस सोमनाथ ने…
Read Moreभारत में 33 प्रतिशत महिलाएं ही कर रहीं इंटरनेट का इस्तेमाल
संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के महिला स्थिति आयोग (यूएन-सीएसडब्ल्यू) ने रविवार को महिलाओं के खिलाफ डिजिटल दुनिया से भेदभाव खत्म करने को सर्वसम्मति से घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले इस संबंध में एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में 33 फीसदी महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लैंगिक डिजिटल भेदभाव को असमानता का नया चेहरा बताते हुए कहा, महिलाएं भेदभाव के नए तरीके का सामना कर रही हैं। डिजिटल दुनिया पर पुरुषों का वर्चस्व आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर…
Read More