क्या आप जानते हैं MS-Excel सीखने के यह आसान तरीके

आजकल आप कहीं भी नौकरी के लिए अप्लाई करेंगे, तो एक रिक्वायरमेंट उसमें ज़रूर शामिल रहती है कि आपको ms-excel आनी चाहिए। एक्सेल की बात करें तो यह माइक्रोसॉफ्ट का बनाया गया एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है, जिसमें बड़ी ही आसानी से किसी भी डाटा को ऑर्गेनाइज किया जा सकता है। यहाँ अपने डाटा के लिए चार्ट, कैलकुलेशन, टेबल्स आसानी से बना सकते हैं। बता दें कि Excel के कई वर्जन मौजूद हैं जैसे 2007, 2010, 2013, और 2016 लेकिन बेसिक लेवल पर इनके सारे फंक्शन एक ही जैसे कार्य करते…

Read More

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, कई राज्यों में रोकी गई ट्रेनें, सड़कें की गईं ब्लाक

श्रमिक व किसान संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका असर अब दिखाई दे रहा है। 10 ट्रेड यूनियंस की तरफ से भारत बंद का आयोजन किया गया है, जिसका समर्थन 6 बैंक यूनियंस भी कर रही हैं। बैंक यूनियंस द्वारा हड़ताल का समर्थन किए जाने की वजह से आज बैंकों का कामकाज लगभग ठप्प रहेगा। ट्रेड यूनियन ने बयान जारी कर कहा था कि इस हड़ताल में करीब 25 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। ट्रेड यूनियनों की क्या मांग है ? ट्रेड…

Read More

Mi Super Sale: शाओमी के स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

नए साल 2020 के आगाज के साथ Xiaomi सुपर सेल लेकर आई है। Mi Super Sale में शाओमी के कई स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ये सेल शुरू हो चुकी है और आप इस सेल का लाभ 8 जनवरी तक उठा सकते हैं। शाओमी की Mi Super Sale कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर आयोजित की गई है। इस सेल में कंपनी Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7S जैसे हैंडसेट के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प दे…

Read More

साल 2020 में लेना चाहते हैं सस्ते मोबाइल तो यह रहे विकल्प

नया साल आ गया है और ऐसे में कई लोगों ने नए फोन खरीदने की प्लानिंग भी बनाई होगी। ऐसे में हम आपको सस्ते फोन के कुछ मॉडल बताएँगे जो साल 2020 में लॉन्च होने वाले हैं। ये फोन कीमत में भले ही कम हों, लेकिन इनके अंदर मौजूद खूबियां आपकी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करती हैं। Realme 6 चाइनीज कंपनी रियलमी अपने नए फोन Realme 6 को 13 फरवरी 2020 में लांच करेगी। इस फ़ोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4…

Read More

कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों की निंदा करने की बजाय उनके साथ खड़ी है : सीतारमण

 केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर विपक्षी दल गलतफहमी फैला रहे हैं और कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों की निंदा करने की बजाय उनके साथ खड़ी है। नागरिकता संशोधन कानून पर घर-घर जन जागरण अभियान के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री ने रविवार को जयपुर का दौरा किया। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों के द्वारा सीएए मुद्दे पर फैलाई जा रही गलतफहमियों को दूर करने के लिये घर-घर पहुंच रही है। उन्होंने…

Read More

तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार कोअपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची को भारत के साथ साझा किया। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच 31 दिसम्बर, 1988 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्द्रों के खिलाफ हमलों पर रोक के समझौते के अनुच्छेद-दो के अनुसार सूची भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को सौंपी गई।बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची आधिकारिक रूप से आज सुबह साढ़े दस बजे विदेश मंत्रालय…

Read More

खुशखबरी! साल 2020 में 34 हजार से अधिक सरकारी पदों के लिए होगी भर्ती

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने युवाओं और छात्रों से उनके नेतृत्व वाली सरकार में विश्वास रखने का आग्रह करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में इस वर्ष 34,000 से अधिक रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा। रूपाणी ने गुजरात के युवाओं के लिए दिये अपने नये साल के संदेश में बेरोजगारी और पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ‘‘राजनीतिक लाभ’’ के लिए लोगों में भ्रम उत्पन्न कर रही है। रूपाणी ने एक वीडियो संदेश बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट…

Read More

रिजर्व बैंक ने दृष्टिबाधितों के लिए मोबाइल एप पेश किया, कर सकेंगे करेंसी नोट की पहचान

दृष्टिबाधित की मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक मोबाइल एप ‘मनी’पेश किया है। इस एप के जरिये दृष्टिबाधित व्यक्ति करेंसी नोटों की पहचान कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि दृष्टबाधित इस एप के जरिये यह पता लगा सकेंगे कि नोट कितने मूल्य का है। एक और खास बात यह है कि एक बार इसे स्थापित करने के बाद यह एप आफलाइन भी काम करेगा। प्रयोगकर्ता इस एप को डाउनलोड करेंगे। उसके बाद कैमरे के जरिये नोट को स्कैन किया जा सकेगा। स्कैन के…

Read More

भारतीय अर्थव्यवस्था को नए साल में झटका, 2020 में 5% वृद्धि दर हासिल करना होगा मुश्किल

भारत को 2020 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पांच प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने के लिए ‘काफी मेहनत’ करनी पड़ सकती है। प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री स्टीव हंके ने यह राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछली कुछ तिमाहियों में आर्थिक वृद्धि दर में काफी गिरावट आई है। इसकी प्रमुख वजह ऋण में कमी आना है जो चक्रीय समस्या है। हंके फिलहाल जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (यूएसए) में एप्लायड इकोनॉमिक्स पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में ऋण की काफी तेज वृद्धि देखने को मिली,…

Read More

चिदंबरम का आरोप, किसी तरह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है भाजपा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश भर में एनआरसी के साथ वह ‘किसी तरह हिंदू राष्ट्र’ परियोजना लागू करना चाहती है। वामपंथ समर्थित संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जर्मनी के एक छात्र जैकब लिंदेनतल को सीएए के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिये जाने के मामले में आईआईटी मद्रास के निदेशक की भी निंदा की।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने…

Read More