रूस ने कीव पर कर दिया ड्रोन अटैक

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि कीव के पास एक रूसी ड्रोन हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं, जिसमें एक आवासीय अपार्टमेंट इमारत, आठ घर, वाणिज्यिक इमारतें और कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें कहा गया है कि मध्य कीव क्षेत्र पर रात भर हुए हमले में ड्रोन के मलबे में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। कीव पर हमला तब हुआ जब रूसी अधिकारियों ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए…

Read More

अमेरिका का स्वर्ण युग शुरू हो गया; अब पूरी दुनिया शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल के साथ अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और जल्द ही पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे। ‘अगर कीमतें कम होती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार…

Read More

Israel के बंधकों को रिहा करते हुए हमास ने थमा दिया कौन सा खतरनाक बैग?

इजरायल से कुछ ऐसी तस्वीरें आईं हैं जिसे देखकर भारतीय लोग भड़क गए हैं। इन तस्वीरों ने इजारयलियों को तो भावुक किया ही वहीं भारतीयों का भी रिएक्शन देखने लायक है। इजरायल की महिलाओं के हाथ में एक बैग नजर आया, जिसने नया बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल गाजा में युद्धविराम होने के बाद हमास ने सबसे पहले तीन इजरायली महिला बंधकों को रिहा किया। तीनों महिलाओं के हाथ में हमास द्वारा दिए गए गिफ्ट नजर आए। अब इन्हीं गिफ्ट बैग को लेकर इजरायल भड़क गया है। इन गिफ्ट्स…

Read More

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो से जयशंकर ने की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वह भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत की अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो प्रबोवो से मुलाकात करके खुशी हुई। जयशंकर ने कहा कि हमारे बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए उनके मार्गदर्शन और सकारात्मक भावनाओं को महत्व दें। उन्होंने कहा कि भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य…

Read More

विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- हमने फ्रांस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि फ्रांस एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। हमने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मैक्रों ने बताया था कि फ्रांस 11-12 फरवरी तक एक एआई समिट आयोजित करेगा। इस समिट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक अंतर्राष्ट्रीय चर्चा भी होगी। मैक्रों ने ये भी कहा था कि इस सम्मेलन के जरिए फ्रांस को अमेरिका, चीन और खाड़ी देशों से संवाद करने में मदद…

Read More

Sheikh Hasina को दो वरना…बांग्लादेश की इतनी हिम्मत, अब खुलेआम भारत को धमकाने लगा

भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां भारत बांग्लादेश की सीमाओं पर बाड़ेबंदी को लेकर ढाका के द्वारा तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। बांग्लादेश की आंतरिम सरकार भारत के खिलाफ टीका-टिप्पणी करने से  बाज नहीं आ रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के तमाम सलाहकार भारत विरोधी बयानों के लिए पूरे बांग्लादेश में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब एक और बयान भारत को धमकी देने के अंदाज से सामने आया है। अंतरिम सरकार के लॉ एडवाइजर…

Read More

Trump की टैरिफ धमकियों के बीच जर्मन चांसलर से मिले मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ यूक्रेन और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पेरिस में मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकातअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ की धमकियों का एक स्वर में जवाब देने की कवायद का हिस्सा मानी जा रही है।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और जर्मनी सहित यूरोपीय लोगों को पहले से कहीं अधिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी के सामने अपनी संप्रभुता की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने पेरिस में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के…

Read More

चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए: China Foreign Ministry

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक ऊंचाई व दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य’ में देखा जाना चाहिए और दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी आम सहमति को लागू करना चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की हालिया टिप्पणियों पर यह प्रतिक्रिया दी। जयशंकर ने कहा था कि भारत और चीन 2020 के बाद की सीमा स्थिति से उत्पन्न जटिलताओं से खुद को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच संबंधों के दीर्घकालिक विकास पर…

Read More

भारत के दुश्मन पर ट्रंप ने साइन किया फैसला, भीड़ की तरफ उछाल दिया पेन, जानें आ गए किसके बुरे दिन!

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। ट्रंप के इनोग्रेशन डे पर हरेक मूवमेंट सबसे खास था। सबसे खास था शपथ लेने के साथ ही लिए गए वो फैसले जिसका अंतर पूरी दुनिया में पड़ने वाला था। इसके साथ ही उन डॉक्यूमेंट पर साइन करने वाला वो पेन भी बहुत खास था जिसे ट्रंप ने भीड़ की तरफ उछाल दिया था। चार साल के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में ऐतिहासिक वापसी की है। 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेते ही उन्होंने…

Read More

अमेरिका भारत के साथ आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है: Foreign Minister Rubio

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत के साथ आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है साथ ही अनियमित आव्रजन से जुड़े मुद्दों का भी हल निकालना चाहता है। रूबियो की प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूबियो (53) ने सबसे पहले भारत के विदेश मंत्री के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक करने को तरजीह दी जिससे एक प्रकार से यह संदेश गया कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ संबंधों…

Read More