अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने रविवार को बताया कि ब्रेट रैटनर निर्देशित इस वृत्तचित्र को इस साल के उत्तरार्ध में रिलीज किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि इसमें दर्शकों को मेलानिया के जीवन के ‘अनछुए पहलुओं’ से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
Read MoreCategory: विदेश
बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
बांग्लादेश ने रविवार को 95 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंप दिया, जबकि नयी दिल्ली ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया। एक-दूसरे की हिरासत में बंद मछुआरों की पारस्परिक रिहाई की प्रक्रिया दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है। भारत और बांग्लादेश ने एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा करने के निर्णय की घोषणा बृहस्पतिवार को थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “बांग्लादेशी पक्ष ने 95 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली चार नौकाओं को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया। वहीं, भारतीय तटरक्षक बल ने 90 बांग्लादेशी…
Read Moreरूस से लगे सागर में टैंकर से तेल रिसाव होने के कारण 32 डॉल्फिन की मौत
केर्च जलडमरूमध्य में तीन हफ्ते पहले समुद्री तूफान की चपेट में आये दो टैंकर से तेल का रिसाव होने से 32 डॉल्फिन की मौत हुई है। एक पशु बचाव समूह ने रविवार को यह जानकारी दी। केर्च जलडमरूमध्य रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र से अलग करता है। रूस के डेल्फा डॉल्फिन बचाव एवं अनुसंधान केंद्र ने कहा कि ये मौतें ‘‘संभवतः ईंधन तेल का रिसाव होने से संबंधित हैं।’’ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेल रिसाव को ‘‘पारिस्थितिक आपदा’’ करार दिया है।
Read Moreघंटों चले गतिरोध के बाद राष्ट्रपति यून को हिरासत में लेने में विफल रहे प्राधिकारी
दक्षिण कोरिया के जांचकर्ता महाभियोग का सामना कर रहे देश के राष्ट्रपति यून सुक येओल को राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के साथ लगभग छह घंटे के गतिरोध के बाद भी हिरासत में नहीं ले सके। यून द्वारा लगाए गए अल्पकालिक ‘मार्शल लॉ’ के बाद से जारी राजनीतिक संकट और एक महीने के भीतर दो राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ महाभियोग चलाए जाने से दक्षिण कोरियाई राजनीति पंगु हो गयी है। देश की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने कहा कि उसके जांचकर्ताओं को यून के आधिकारिक आवास में प्रवेश करने से रोक दिया गया जिसके…
Read Moreलद्दाख क्षेत्र में नई काउंटी के ऐलान पर भारत ने आज दिया कौन सा सख्त संदेश
भारत सरकार ने शुक्रवार को चीन द्वारा दो नए काउंटी बनाने के हालिया प्रयास पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें अक्साई चिन में अवैध रूप से कब्जा किए गए भारत के क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को शामिल करना भी शामिल है। चीन द्वारा हॉटन प्रान्त में दो नई काउंटी स्थापित करने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इस क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र पर अवैध चीनी कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया। कड़ी प्रतिक्रिया में नई दिल्ली ने कहा कि नई काउंटियों के निर्माण से न तो क्षेत्र पर…
Read MoreMuizzu govt को गिराने की बन रही साजिश? अमेरिकी अखबार के दावे पर अब आया भारत का जवाब
मालदीव के विपक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की साजिश में सहायता के लिए नई दिल्ली से 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग के दावे वाले मीडिया रिपोर्ट पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मामलों के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अखबार और रिपोर्टर दोनों ही भारत के प्रति बाध्यकारी शत्रुता रखते हैं। आप उनकी गतिविधियों में एक पैटर्न देख सकते हैं। मैं उनकी विश्वसनीयता का आकलन आप पर छोड़ता हूं। जहां तक हमारा सवाल है, उनके…
Read Moreभारत दे रहा हर संभव मदद, विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
भारत ने कहा कि वह यमन में मौत की सजा का सामना कर रही एक भारतीय नर्स के मामले में प्रासंगिक विकल्प तलाशने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली निमिषा प्रिया को कथित तौर पर एक यमनी नागरिक की हत्या के लिए मौत की सजा दी गई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि नई दिल्ली इस मामले में हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सुश्री…
Read MoreChina फिर फैला रहा है नया वायरस, कोरोना चला गया अब HMPV आ गया
आपको कोरोना महामारी का वो दौर याद है। कैसे तबाही हुई थी और हर व्यक्ति की सांस मानो थम गई थी। लाखों लोगों की जान गई थी। चीन की तरफ से एक कथित गलती ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया था। अब फिर एक बार संकट गहराने जा रहा है। चीन के अस्पतालों में लंबी लंबी कतारें लग चुकी हैं। हर चेहरे पर मास्क लौट आया है। एक बार फिर दुनिया की नजरों से चीन इसको छुपा कर रखना चाहता है। ठीक वैसे जैसे कोविड के दौरान हुआ…
Read Moreक्यों अहम हो सकता है अमेरिकी NSA जैक सुलिवन का दौरा?
अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन 6 जनवरी को भारत आएंगे। वह NSA अजीत डोभाल से भी मिल सकते है। वह इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (ICET) पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो उभरती टेक्नॉलजी में दोनों देशों के बीच पहल का प्रतिनिधित्व करता है। सुलिवन निवर्तमान अमेरिकी प्रशासन में सबसे प्रभावशाली और प्रमुख अधिकारियों में से एक रहे हैं। उन्होंने दुनिया भर में संघर्षों – रूस-यूक्रेन युद्ध, गाजा में इज़राइल का युद्ध और ईरान के साथ तनाव, और चीन की बढ़ती मुखरता के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुलिवन…
Read MoreBangladesh फिर से लिख रहा इतिहास! जिसने बनाया मुल्क, उसका वजूद मिटाने पर तुले कट्टरपंथी यूनुस
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (एनसीटीबी) के अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेश सरकार ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यपुस्तकों से किसी भी अतिरंजित ऐतिहासिक जानकारी या व्यक्तियों के अनावश्यक महिमामंडन को खत्म करने का फैसला किया है। प्राथमिक और माध्यमिक छात्रों के लिए नई पाठ्यपुस्तकों में अब बताया जाएगा कि जियाउर रहमान घोषित ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान नहीं हैं।द डेली स्टार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 1971 में बांग्लादेश की आजादी। ज़ियाउर रहमान एक बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने बांग्लादेश के छठे राष्ट्रपति के रूप…
Read More