पिट कर ही मानेगा पन्नू, अमेरिका और कनाडा को अब भारत के खिलाफ उकसाने में लगा

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू अब अमेरिका की शह पर कुछ भी बोल  रहा है। ये व्यक्ति न केवल भारत के खिलाफ जहर उगलता है बल्कि अब भारत की सरकार और अमेरिका में मौजूद भारत के कॉन्सलेट को लेकर सीधे निशाना साध रहा है। इसका कहना है कि न्यूयॉर्क में भारतीय कॉस्लेट को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए। बस वाशिंगटन में जो ऑफिस है उसे रहना चाहिए। ये व्यक्ति अब अमेरिकी सरकार को सलाह दे रहा है। ये इंसान अब भारत के फ्लाइट्स को…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांचेज़ ने भारत में सी-295 सैन्य विमान बनाने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड-एयरबस सुविधा का अनावरण किया। वडोदरा की सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए पहली निजी क्षेत्र की अंतिम असेंबली लाइन है। पीएम मोदी ने कहा कि यह न केवल भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के हमारे मिशन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा में निर्मित विमानों का भविष्य में निर्यात भी किया जाएगा। मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि इस सुविधा द्वारा निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र भारत को भविष्य में नागरिक विमान बनाने में मदद करेगा। C-295 विमान बनाने की फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है. इस सुविधा ने दिखाया कि भारत किस गति से काम कर रहा है, किसी भी परियोजना पर विचार करने से लेकर कार्यान्वयन तक।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में सालाना दिवाली कार्यक्रम की मेजबानी की। इस समारोह में 600 से अधिक लोगों ने शिरकत की। व्हाइट हाउस के दिवाली इवेंट में राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने भाषण में कहा कि किस तरह से वो भारतीय अमेरिकियों के अचिवमेंट को जानते हैं। उन्होंने कहा कि किस तरह हजार साल पुराने इस कल्चर ने अमेरिका के कल्चर को समृद्ध किया है। उन्होंने बात की किस तरह से अमेरिका के साइंटिस्ट, लॉयर और पूरी डॉसपोरा अमेरिका को कितना कंट्रीब्यूट करती है। उन्होंने ज्यादा बातें नहीं कि…

Read More

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो ने जेब से निकाला फोन और UPI से पेमेंट कर खरीद लिया

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने मंगलवार को मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) का उपयोग किया। लेन-देन को पूरा करने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधि द्वारा स्पेनिश राष्ट्रपति की मदद की जा रही थी। सांचेज भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और बुधवार को स्पेन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने और उनकी पत्नी बेगोना गोमेज़ ने भारत की वित्तीय राजधानी में दिवाली समारोह में भाग लिया। स्पेन के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने…

Read More

ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताने वाले लोग ही असली खतरा हैं: मस्क

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग पूर्व राष्ट्रपति को ‘‘लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं, वे स्वयं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।’’ मस्क ने शनिवार रात पेंसिल्वेनिया में एक ‘टाउन हॉल’ को संबोधित करते हुए अमेरिका के संसदीय परिसर ‘यूएस कैपिटल’ में छह जनवरी, 2021 को हुए दंगों के संदर्भ में कहा कि इस घटना को ‘‘एक प्रकार का हिंसक विद्रोह कहा गया, जबकि वास्तव में ऐसा…

Read More

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात पर प्रतिबंध हटाया

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध शनिवार को हटा लिया। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री खान (72) सहित अन्य कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध हटा दिया है, जो सुरक्षा चिंताओं के कारण 4 अक्टूबर को लगाया गया था। पाकिस्तान सरकार ने खान की बैठकों पर उस वक्त प्रतिबंध लगा दिया था, जब उनकी पार्टी ने 4 अक्टूबर को इस्लामाबाद में उनकी…

Read More

Hasina के खिलाफ हत्या के मामले में 28 नवंबर तक जांच रिपोर्ट पेश की जाए: बांग्लादेश की अदालत

बांग्लादेश की एक अदालत ने पुलिस को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 23 अन्य के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले की जांच रिपोर्ट 28 नवंबर तक सौंपने का शनिवार को आदेश दिया। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हत्या का यह मामला ढाका के मीरपुर में 18 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत को लेकर दर्ज किया गया है। छात्र की मौत छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों पर हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हुई थी।…

Read More

Sri Lanka नौसेना ने अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका भी जब्त कर ली है। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 12 और लोगों को गिरफ्तार किए जाने से द्वीपीय देश में इस साल ऐसी घटनाओं में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 462 हो गई है। श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो…

Read More

Indonesia के माउंट मारापी में ज्वालामुखी विस्फोट, दूर तक फैला लावा

इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक में रविवार को विस्फोट होने से कम से कम तीन बार राख के गुबार उठे और आसपास के गांवों में मलबा फैल गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के अगम जिले में स्थित माउंट मारापी में होने वाले विस्फोटों का पूर्वानुमान लगाना कठिन है, क्योंकि वे मैग्मा की गहरी हलचल के कारण नहीं, बल्कि भूगर्भीय झटकों के कारण होते हैं। मारापी निगरानी चौकी पर इंडोनेशिया के ज्वालामुखी विज्ञान और भूगर्भीय खतरा शमन केंद्र के अधिकारी…

Read More

Israel के ईरान पर हमले से वास्तव में क्षेत्रीय तनाव में कमी आयी

इजराइल ने 26 अक्टूबर, 2024 को हवाई हमले कर ईरान, इराक और सीरिया में लगभग 20 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसकी आशंका कई सप्ताह से थी। दरअसल, यह काईवाई अक्टूबर की शुरुआत में तेहरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से बदला लेने की चेतावनी के बाद की गई। यह कदम उस पैटर्न का अनुसरण करता है जिसमें ईरान और इजराइल बारी-बारी से उस स्थिति को आगे बढ़ाते हैं जो लंबे समय तक एक ‘छाया युद्ध’ था, लेकिन अब यह प्रत्यक्ष…

Read More

Manila में तूफान के कारण 33 लोगों की मौत, अधिकतर लोग भूस्खलन में मारे गए: पुलिस

फिलीपीन में मनीला के दक्षिण में स्थित एक प्रांत में ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण 33 लोगों की मौत हो गई और इनमें से अधिकतर की मौत भूस्खलन के कारण हुई। फिलीपीन के एक प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी। बटांगस पुलिस प्रमुख कर्नल जैसिंटो मालिनाओ जूनियर ने बताया कि बटांगस प्रांत में भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई मौतों के साथ ही ‘ट्रामी’ तूफान में मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई है। ‘ट्रामी’ तूफान शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन में आया था। मालिनाओ जूनियर ने…

Read More