दीर अल-बला (गाजा पट्टी) । मध्य गाजा पट्टी में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गयी है। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दीर अल-बला स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, गाजा में शनिवार देर रात को नुसरत शरणार्थी शिविर में एक मकान पर हमला किया गया है, जिसमें माता-पिता और आठ से 23 साल की उम्र के उनके छह बच्चों की मौत हो गयी। शवों को इसी अस्पताल में लाया गया था। उसने बताया कि हमले में सात लोग घायल…
Read MoreCategory: विदेश
Taiwan के राष्ट्रपति का चीन को सख्त संदेश, कहा- हमारा प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं
चीन को ताइवान का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन द्वीप जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बीजिंग के साथ काम करने को तैयार है, ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने गुरुवार को दृढ़ और सौहार्दपूर्ण स्वर में कहा, जिससे चीन नाराज हो गया। जनवरी में चुने जाने के बाद मई में पदभार संभालने वाले लाई से चीन नफरत करता है, जो उन्हें अलगाववादी कहता है। बीजिंग दावा करता है कि लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान उसका अपना क्षेत्र है, जिसे लाई और उनकी सरकार अस्वीकार…
Read Moreहम शांतिप्रिय देश, एक-दूसरे का करते हैं सम्मान, ASEAN-इंडिया शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान -इंडिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि 21वीं सदी इंडिया और आसियान देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, भारत और आसियान की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले 10 वर्षों…
Read Moreगायत्री मंत्र के जाप से स्वागत, लाओ रामायण का मंचन, बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद, लाओस में पीएम मोदी का ऐसे बीत रहा पहला दिन
आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाओस पहुंचे। लाओस के गृह मामलों के मंत्री विलायवोंग बौदाखम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लाओस में पीएम मोदी का गायत्री मंत्र के जाप के साथ स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के आशीर्वाद समारोह में भाग लिया। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किए गए वट फू मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और संरक्षण को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी लुआंग…
Read Moreइजराइली हमले में लेबनान में दो शांति सैनिक घायल: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी
संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि इजराइल के हमले में लेबनान में दो शांति सैनिक घायल हो गए हैं। अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इज़राइली सेना ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी लेबनान में शांति सेना यूनिफिल के तीन स्थानों पर गोलीबारी की। इज़राइली सेना ने प्रभावित गाजा पट्टी में नए हमले किए। इस हमले में पिछले 24 घंटों में 45 लोग मारे गए। इज़राइल ने क्षेत्र…
Read MorePakistan के पंजाब प्रांत में गैंगस्टरों ने दो हिंदू व्यापारियों को किया अगवा, जारी किया वीडियो
कथित गैंगस्टरों ने दो हिंदू व्यापारियों का अपहरण कर लिया और व्यापारियों की सुरक्षित रिहाई के बदले में अपने साथियों को पुलिस हिरासत से रिहा करने की मांग की। यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से 500 किमी दूर रहीम यार खान में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रिजवान गोंडल ने संवाददाताओं से कहा कि हिंदू व्यापारियों शमीर जी और धीमा जी का शुक्रवार को कच्चा (नदी) क्षेत्र के डकैतों ने अपहरण कर लिया था। बाद में उन्होंने अपनी रिहाई के लिए अपने साथियों की रिहाई की मांग…
Read MoreChina से निपटने में अहम है जापान की साझेदारी, आर्मी चीफ 14 अक्टूबर को करेंगे टोक्यो की यात्रा
इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले हफ्ते जापान जाएंगे। यह उनका आर्मी चीफ के तौर पर पहला विदेश दौरा होगा। सूत्रों के मुताबिक, जनरल द्विवेदी 14 अक्टूबर को पांच दिन के दौरे पर निकलेंगे। चीन से निपटने के लिए भारत और जापान की लगातार बढ़ती साझेदारी को देखते हुए यह दौरा अहम है। इस वक्त बंगाल की खाड़ी में जापान की नेवी भारत की नेवी के साथ मिलकर एक्सरसाइज कर रही है। ये मालाबार एक्सरसाइज है, जिसमें क्वॉड देशों (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) की नेवी शामिल है।भारत और जापान…
Read MoreUS ने Bangladesh की अंतरिम सरकार से अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा का आग्रह किया
अमेरिका ने कहा है कि वह चाहता है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा हो। देश में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले हिंदू अपना सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा मना रहे हैं। अमेरिका का यह बयान बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और अगस्त में उनके भारत चले जाने के बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निश्चित ही, हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होते देखना चाहते…
Read MoreNorth Korea के किम ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका के खिलाफ परमाणु हमले की फिर से धमकी दी
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ संभावित संघर्ष में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। किम ने दोनों देशों पर उत्तर कोरिया को युद्ध के लिए उकसाने और कोरियाई प्रायद्वीप में दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। किम पहले भी कई बार इस तरह की धमकी दे चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किम की ये हालिया चेतावनी अमेरिका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उत्तर कोरिया…
Read MoreTaj Mahal को देखकर मुइज्जू की पत्नी ने पूछा- इसे बनाने वाले कहां रहते हैं? जानें क्या मिला जवाब
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी पत्नी फर्स्ट लेडी साजिदा मोहम्मद के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महल का दौरा किया। राष्ट्रपति मुइज्जू भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। आज सुबह वे आगरा पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने प्रतिष्ठित स्मारक के साथ तस्वीरें क्लिक कीं। उन्हें 17वीं शताब्दी के स्मारक के वास्तुशिल्प चमत्कार का वर्णन करने के लिए शब्द ढूंढना कठिन हो गया। चार दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा पर भारत आए मुइज्जू ने लिखा इस मकबरे की सुंदरता का वर्णन करना…
Read More