इस डेट से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इस दौरान शुभ कार्यों की होती है मनाही

हर साल हम सभी धूमधाम से होली का त्यौहार मनाते हैं। बता दें कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक त्योहार की शुरूआत होती है। इस बार 8 मार्च को होली का त्यौहार है। मान्यता है कि होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस परंपरा को लेकर भी काफी मत हैं। कहा जाता है कि होलाष्टक में भगवान के नाम का जप करने से…

Read More

6 मार्च को उदय होंगे शनि, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

वैदिक ज्योतिष में सबसे धीमे कहे जाने वाले ग्रह शनिदेव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदय हो रहे हैं। उनके उदय होने से 3 राशियों को बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं वे 3 राशियां कौन सी है। कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि मारकेश का काम करते हैं और यह अष्टम भाव में उदय होंगे। शनि के उदय होने से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन को सावधानी…

Read More

हथेली की ये रेखा बनाती है सरकारी नौकरी के योग,

हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई रहस्य छुपा होता है। कहते हैं कि हाथ की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं हमेशा रहती हैं और भविष्य के बारे में काफी सही संकेत देती हैं। हाथ की कुछ रेखाएं मनुष्य की नौकरी य व्यापार की भी जानकारी देता है। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी की तमन्ना रखता है तो उसके मन में बस एक ही सवाल कौंधता है कि क्या उसकी सरकारी नौकरी लगेगी या नहीं। वैसे तो कहते हैं कर्म के अनुसार ही हाथ की रेखाओं में बदलाव…

Read More

राम नवमी कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और अद्भुत योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन ही चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल राम नवमी काफी खास है। जानिए राम नवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और खास योग। राम नवमी 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ-…

Read More

बरसाने में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली? जानिए सही तिथि और इतिहास

भारत में विभिन्न तरह के तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक त्योहार है होली का पर्व। देशभर में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कान्हा की नगरी में होली का पर्व अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। फूलों की होली के साथ शुरू हुआ ये त्योहार रंगों की होली के साथ समाप्त होता है। राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला ये पर्व दुनियाभर में मशहूर है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग मथुरा, बरसाना पहुंचते हैं। होली के…

Read More

युगों पहले कर दी गई थी बद्रीनाथ-जोशीमठ पर चौकाने वाली भविष्यवाणी,

हाल ही में उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन के मामले के साथ लोगों की चिंता बढ़ गई है। जोशीमठ में रहने वाले लोगों के सिर से छत हटने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि धार्मिक पुस्तकों में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बारे में कई भविष्यवाणी की गई हैं। कई धार्मिक पुस्तकों में की गई भविष्यवाणी के अनुसार, भविष्य में भूकंप, सूखे और जलप्रलय के बाद गंगा के लुप्त होने के साथ ही जोशीमठ में बद्रीनाथ मार्ग बंद होने का जिक्र किया गया है।…

Read More

जैन समाज के लिए सिद्ध क्षेत्र है सम्मेद शिखरजी, जानिए क्या हैं इससे जुड़ी मान्यताएं

सम्मेद शिखरजी जैनियों का पवित्र तीर्थ माना जाता है। जैन समुदाय से जुड़े लोग सम्मेद शिखरजी के कण-कण को बेहद पवित्र मानते हैं। बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन में सम्मेद शिखरजी स्थित है। वहीं सम्मेद शिखरजी को पार्श्वनाथ पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि 24 में से 20 तीर्थंकरों और कई संत-मुनियों और का यहां पर मोक्ष यानि कि महापरिनिर्वाण मिला है। यह स्थान लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। वहीं हिंदू भी इसे आस्था का बड़ा केंद्र मानते…

Read More

श्री परमानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी विद्याधीशानंद गिरी जी का पट्टाभिषेक सम्पन्न

झूंसी/ प्रयागराज। श्री परमानंद आश्रम के महंत 108 श्री शारदानंद गिरी जी महाराज के ब्रम्हलीन होने के उपरांत स्वामी जी के परम् सहयोगी और अमेरिका में वेद-शोध कार्यशालाएं चला रहे स्वामी 108 श्री विद्याधीशानन्द गिरी जी महाराज की महंती की चादर अर्थात पट्टाभिषेक आज श्री परमानंद आश्रम परिसर में आयोजित एक भव्य और दिव्य कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ। पट्टाभिषेक के उपरांत अपने आशीर्वचन में विद्याधीशानंद महाराज जी नें कहा कि ‘सनातन में वेदों के अनुसार धर्म का अर्थ कोई जीवन विश्वास न होकर जीवन में अनुसरण के माध्यम से सत्य…

Read More

होली से पहले वृष-सिंह-तुला-कुंभ राशि को धनवान बनाएगा शनि?

हिंदू पंचांग के अनुसार होली का पर्व 8 मार्च 2023 को है और उससे पहले 6 मार्च 2023 को शनिदेव का उदय होगा। गौरतलब है कि न्याय के देवता शनि गत 31 मार्च 2022 को अस्त हो गए थे, लेकिन अब होली से दो दिन पहले 6 मार्च 2023 को शनि का फिर उदय होगा। लिहाजा शनि के बली होने से चार राशियों- वृष-सिंह-तुला-कुंभ के जातकों के जल्द ही भाग्योदय होने के योग बनने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब कोई भी ग्रह अपनी स्थिति बदलता है यानी राशि…

Read More

शुभ-लाभ और स्वास्तिक का क्या होता है महत्व

सनातन धर्म में कुछ चीजें और निशान बहुत ही पवित्र माने जाते हैं। जिनका प्रयोग हर शुभ अवसरों पर जरूर किया जाता है। स्वास्तिक, ऊं और शुभ-लाभ समेत कई तरह के निशान होते हैं जिसे किसी धार्मिक अनुष्ठान करते समय, पूजा स्थल, मंदिर और व्रत-त्योहारों के मौके पर जरूर अंकित किया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता माना गया है। आपने देखा होगा कि अक्सर लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर या फिर गणेशजी के पूजन के समय शुभ-लाभ लिखते…

Read More