सावन के दौरान घर में इन पौधों को लगा लें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना है। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों से मिलने और उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सभी भक्त अगल-अगल तरह से उपाय करके प्रसन्न करते हैं। आज इस लेख में हम आपको भगवान शिव के सबसे प्रिय पांच फूलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में लगा सकते हैं। भगवान को जल चढ़ाते समय भी आप इन फूलों को अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते…

Read More

कब है गुरु पुर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी पूजा-अर्चना करने का विधान है। पौराणिक मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान  दिया था, इस कारण व्यास जी प्रथम गुरु की उपाधि दी  गई। कब है…

Read More

सावन में बन रहा है शनि का ‘शश राजयोग’, इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

श्रावण मास आने में कुछ ही दिन रह गए है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माह है। पंचांग के अनुसार, इस साल 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिवजी की विधि-विधान से पूजा करना और सोमवार के व्रत रखने से भक्तों की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में शनि देव कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष के  मुताबिक,…

Read More

सावन के दौरान सभी 9 ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय,

सावन महीना के आने में कुछ ही दिन रह गए हैं।  भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। शिव भक्तों के लिए सबसे खुशी बात है कि सावन की शुरुआत सोमवार को सवार्थ सिद्धि योग के साथ होगी। ज्योतिष के अनुसार, इस बार नक्षत्र कई संयोग बना रहे हैं, इसलिए आने वाला सावन महीना खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दुर्लभ घटना 72 साल बाद होगी। अगर आप सावन के महीने में कुछ खास चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं तो…

Read More

प्रजापति दक्ष भगवान शंकर को अपना शत्रु क्यों समझते थे?

प्रजापति दक्ष को देवताओं का नायक क्या बना दिया, वे तो मद में चूर ही हो गये। वे स्वयं को ब्रह्मा, विष्णु व महेश से भी बड़ा समझने लगे। अब वे अपनी प्रभुताई का प्रदर्शन कैसे करें? इसके लिए उन्होंने अपने दरबार में बड़ा भारी उत्सव व यज्ञ रखा। जिसमें बड़े-बड़े ऋर्षि मुनि व देवता गणों को आमंत्रण दिया गया। किन्नर, नाग, सिद्ध, गन्धर्व एवं सभी देवता अपनी-अपनी पत्नियों सहित, अपने-अपने विमान सजाकर, आकाश मार्ग से प्रजापति दक्ष के यज्ञ कार्यक्रम में जा रहे थे- ‘किंनर नाग सिद्ध गंधर्बा। बधुन्ह…

Read More

नवग्रहों में बृहस्पति को प्राप्त है देवगुरु का दर्जा, जानिए कैसे इस ग्रह को करें मजबूत

ज्योतिष शास्त्र में गुरु का सम्मान करने पर कुंडली में बैठे गुरु की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को इसके शुभ फल मिलते हैं। वहीं किसी से जाने या अंजाने में गुरु का अपमान होता है, तो गुरु कमजोर होता है और कुंडली में बैठे सबल ग्रह भी अच्छे परिणाम नहीं दे पाते हैं। बता दें कि नवग्रह में हर ग्रह किसी न किसी मानवीय रिश्ते या पद का प्रतिनिधित्व करते हैं। ज्योतिष में बृहस्पति गृह को देवताओं का गुरु माना जाता है। वहीं बृहस्पति को गुरु ग्रह भी…

Read More

शुक्रवार के दिन इस स्तोत्र के पाठ करने से दूर होगी घर की दरिद्रता

मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप धन की देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप इस दिन उपवास रख सकते हैं। इस दिन साधक मां लक्ष्मी की उपासना करता है, उन्हें कभी धन की मुश्किलें नहीं होती है। महालक्ष्मी स्तोत्र पाठ नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते। शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।। नमस्ते गरुडारूढे…

Read More

भगवत गीता भारतीय धर्म संस्कृति का विश्व कोष : मधुकर महाराज

प्रयागराज । श्री जगन्नाथ महोत्सव समिति ट्रस्ट एवं क्षत्रिय सोनार युवक समिति एवं महिला समाज के द्वारा काशीराज नगर स्थित प्रयागेश्वर नाथ भगवान जगन्नाथ जी के धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठम दिवस के अवसर पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए पूज्य श्री विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर जी महाराज ने कहा कि भगवत गीता भारतीय धर्म संस्कृति का विश्वकोष है जो संपूर्ण मानव जगत को जीवन और मरण का साक्षात्कार कराती है और जिसके मूल में सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण का विराट व्यक्तित्व का दर्शन दिखाई…

Read More

धन कुबेर के नाराज होने के 5 संकते आज ही जानें, जीवन में होने लगती है अशुभ घटनाएं

धन कुबेर को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। तो आपको मां लक्ष्मी के साथ धन कुबेर की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे आपके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। कहा जाता है कि धन कुबेर नौ निधियों के देवता है। अगर गलती से भी धन कुबेर क्रोधित हो जाएं, तो व्यक्ति का धन, वैभव उससे छिन जाता है। जब धन कुबेर व्यक्ति से नाराज होते…

Read More

महिलाओं की बाईं आंख फड़कना देता है शुभ संकेत

हमारे शरीर का कोई अंग फड़कता है, तो इसको घर के बड़े-बुजुर्ग शुभ या अशुभ घटना से जोड़कर देखते हैं। आपने भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से यह कहते सुना होगा कि महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। महिलाओं व लड़कियों की बाईं आंख फड़कना शुभ संकेत देती है। तो वहीं लकड़ों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। कई धार्मिक शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र मिलता है। कई बार इन बातों को हम बिना वजह जाने ही सच मान लेते हैं। बता दें…

Read More