09 अप्रैल को हो रही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरूआत,

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 09 अप्रैल 2024 से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होने जा रही है। हांलाकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी से नए साल की शुरूआत होती है। लेकिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए हिंदू वर्ष की शुरूआत होती है। इसी के हिंदू कैलेंडर की तिथियों के आधार पर ही सभी व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। बता दें कि इस बार नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत बेहद खास रहने वाला है।वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, करीब 30 सालों…

Read More

मीन राशि में पड़ रहा है सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगा ग्रहण की काली छाया का असर

हम इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को देखेंगे। ग्रहण मीन राशि में होगा क्योंकि सूर्य, चंद्रमा और शुक्र पर राहु की छाया पड़ेगी, जिससे ग्रहण लगेगा। सोमवार को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत की भूमि से दिखाई नहीं देंगा। धार्मिक दृष्टि से तो महत्व नहीं है लेकिन ज्योतिषीय नजर से हमारे जीवन और विश्व पर पड़ेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण रेवती नक्षत्र एवं मीन राशि में होगा। भारतीय समय के अनुसार 8 अप्रैल 2024 को इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर…

Read More

सोमवती अमावस्या पर दान पुण्य करने से मिलता है अक्षय पुण्य

सोमवार 8 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या है। सोमवार को अमावस्या होने से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि सोमवती अमावस्या की तिथि पर पितरों का तर्पण करना बहुत शुभ होता है। इस दिन पितरों को तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को तड़के 3:11 बजे शुरू होगी और 8 अप्रैल को ही रात 11:50 बजे समाप्त…

Read More

तंत्र हो या गुप्त साधना, कई रहस्यों से घिरा है ‘महानपीठ’ कामाख्या!

प्राचीन भारत का प्रागज्योतिषपुर आज का कामाख्या मंदिर है। ब्रह्मा-विष्णु-महेश्वर 3 देवी कामाख्या का स्थान है। दसमहाविद्या मंदिर पूरे नीलाचल पर्वत पर फैला हुआ है। पुनः दक्षयज्ञ की कथा के अनुसार पीठों की संख्या 51 है।वहीं कालिकापुराण के अनुसार पीठों की संख्या 4 है। लेकिन पीठों की संख्या के बावजूद, कामाख्या का उल्लेख सभी मामलों में किया जाता है। इसलिए इसे श्रेष्ठ पीठ कहा जाता है। कामेश्वरिंग योनिरूपंग महामायांग जगनमयिम’ तंत्र में भी कामाख्या मंदिर के निर्माण के बारे में अलग-अलग राय हैं। कामाख्या मंदिर से थोड़ा ऊपर बगलम मंदिर है। तंत्र…

Read More

इन लोगों के लिए काफी लकी होता है सफेद जरकन

रत्न शास्त्र में हर एक रत्न के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। रत्न शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में आने वाली कई समस्याओं को रत्न धारण करने से हल कर सकते हैं। क्योंकि इन रत्नों का संबंध ग्रह से होता है। हर एक रत्न किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है। वहीं हीरा को रत्नों का राजा कहा जाता है और इस रत्न का संबंध शुक्र से होता है। माना जाता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने में हीरा काफी…

Read More

घर की किस दिशा में लड्डू गोपाल को रखना चाहिए?

अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल की प्रतिमा जरुर रखी जाती है। वहीं कई लोग जन्माष्टी के दौरान इन्हें अपने घर लेकर तो आ जाते हैं लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं होता है कि लड्डू गोपाल को किस दिशा में रखा जाए और भोग में क्या चढ़ाएं। आइए आपको बताते हैं कि लड्डू गोपल को किस दिशा में रखें। लड्डू गोपाल को किस दिशा में रखना सही होता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, घर में लड्डू गोपाल को पश्चिम दिशा में रखना सही होता है। इसके अलावा उनका…

Read More

देवी मां के 5 फेमस मंदिर जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना

वैसे तो भारत में तमाम प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर हैं। वहीं 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में आप भी मां दुर्गा के इन फेमस मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। देखा जाए तो ज्यादातर मंदिर पहाड़ों पर बसे हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा फेमस मंदिर माता वैष्णो देवी कटरा को माना जाता है। हांलाकि देवी मां के दर्शन करने के लिए किसी दिन विशेष की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए बस श्रद्धा चाहिए। यदि आप भी मां दुर्गा के फेमस…

Read More

भूलकर भी न खरीदें चैत्र नवरात्रि में ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि का त्योहार विधि-विधान से मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल 2024 को शुरु हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा। ऐसे में 09 अप्रैल को घटस्थापना कर मां दुर्गा की विशेष पूजा कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति मां दुर्गा के नौ दिनों तक पूजा-पाठ करता है, उसके…

Read More

चैत्र नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक, यहां देखें अप्रैल माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

देखते ही देखते हम साल 2024 के चौथे महीने यानी की अप्रैल महीने में प्रवेश कर चुके हैं। अप्रैल का महीना कई मायनों में खास होता है। क्योंकि इस महीने से न सिर्फ मौसम में बदलाव होता है, बल्कि कई त्योहार-पर्व भी आते हैं। इस साल भी अप्रैल महीने में कई तीज-त्योहार आ रहे हैं। अप्रैल माह का सबसे बड़ा पर्व चैत्र नवरात्रि है। नवरात्रि के अलावा भी इस महीने दर्जन भर त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अप्रैल माह में पड़ने वाले…

Read More

अप्रैल माह में होंगे 4 बड़े ग्रह गोचर

अप्रैल महीने से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। हिंदू कैलेंडर और धार्मिक लिहाज से अप्रैल का महीना बहुत खास महत्व का होता है। सनातन धर्म में इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में ही हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होता है। चैत्र का महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इस बार चैत्र माह का आरंभ 26 मार्च को हुआ है और जिसका समापन 23 अप्रैल को होगा। अप्रैल माह में ही चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी, मेष संक्रांति, राम नवमी,…

Read More