प्यार हमेशा भव्य इशारों के बारे में नहीं होता है, कभी-कभी यह छोटे और प्यार भरी चीजों के बारे में होता है, जो दिल को ख़ुशी से भर देते हैं। 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टेडी डे बिल्कुल यही दर्शाता है। वेलेंटाइन वीक में यह खास दिन आराम, प्यार और स्नेह के प्रतीक के रूप में प्यारे टेडी बियर को उपहार में देने के बारे में है। चाहे आप पहली बार अपने प्यार का इजहार कर रहे हों या किसी पुराने रिश्ते को मजबूत कर रहे हों, एक टेडी…
Read MoreCategory: अन्य
मंगलवार का व्रत करने से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा, बढ़ता है साहस, बल और सम्मान
मंगलवार का व्रत बल, साहस, सम्मान और पुरुषार्थ को बढ़ाने वाला माना जाता है। मंगलवार का व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और हमारे जीवन के सभी संकट दूर करते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस व्रत को करने से सभी प्रकार की बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मंगलवार को ही हनुमान जी का व्रत क्यों किया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मंगलवार व्रत विधि के बारे में…
Read Moreसूर्यदेव की आरती करने से पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्यदेव एक मात्र ऐसे देवता हैं, जिनका प्रतिदिन साक्षात दर्शन होता है। हर दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। लेकिन रविवार को सूर्य देव की पूजा करना विशेष रूप से लाभकारी होता है। धार्मिक मान्यता है कि रविवार को सूर्यदेव की आरती पढ़ने या सुनने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।ऐसे में सूर्यदेव की पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए। सूर्यदेव की आरती करने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य का संचार होता है…
Read Moreभूलकर भी माघ पूर्णिमा के दिन न करें ये 4 काम, बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस साल माघ मास की पूर्णिमा 12 फरवरी बुधवार को है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, जप और तर्पण का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में सूर्योदय से पहले स्नान करने से पापों से मुक्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन कुछ कामों करना अशुभ बताया है। इस दिन आप चाहे व्रत रखें हो या ना हो माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।…
Read Moreबेहद भाग्यशाली होते हैं दांतों के बीच गैप वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र का एक भाग समुद्र भाग भी है। वर्तमान समय में समुदशास्त्र का उपयोग भविष्य को जानने के लिए किया जाता है। समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि किसी व्यक्ति के भविष्य को जानने के लिए उसके दांतों को भी देखा जाता है। समुद्र शास्त्र में इस बात का वर्णन मिलता है कि शरीर की अंगों की बनावट के माध्यम से उस व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके भविष्य तक के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको…
Read Moreसंतोष की देवी हैं मां संतोषी, शुक्रवार की पूजा में गाएंगे ये आरती तो पाएंगे धन समृद्धि
मां संतोषी की पूजा-अर्चना के लिए शुक्रवार का सबसे उत्तम माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां संतोषी को भी समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि मां संतोषी की पूजा करने से जातक को धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।बहुत से लोग संतोषी मां को प्रसन्न करने और आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार को व्रत भी रखते हैं। व्रत के कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता हैं। मां संतोषी को संतोष की देवी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी…
Read Moreशनिवार को शनि चालीसा का पाठ करने से जीवन में होंगे चमत्कारिक बदलाव, दूर होंगे कष्ट
शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय के देवता भी कहा जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं जातक विशेष कार्य में सिद्धि पाने के लिए शनिवार को व्रत भी करते हैं। धार्मिक शास्त्रों में निहित है कि अच्छे कर्म करने वाले जातक को शनि देव शुभ फल देते हैं और बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते हैं। शनिदेव की महिमा निराली है। इसलिए जातक शनिवार के दिन श्रद्धाभाव से शनिदेव की पूजा करते हैं…
Read Moreराहु-केतु की इस स्थिति से कुंडली में लगता है कुलिक कालसर्प दोष
ज्योतिष में दो ग्रहों राहु और केतु को मायावी ग्रह का दर्जा दिया गया है। यह दोनों ग्रह किसी एक राशि में डेढ़ साल तक रहते हैं। डेढ़ साल बाद फिर राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में है और यह 18 मई को राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से मीन और सिंह राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं…
Read Moreप्यार के सात दिन, इस वैलेंटाइन वीक में प्यार को खिलने दें और दिलों को एक होने दें
फरवरी का महीना प्यार और रोमांस से सराबोर रहेगा क्योंकि 7 तारीख से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होगी और दिलों की धड़कनें बढ़ जाएंगी। जबकि सिंगल लोगों को दिल टूटने का एहसास हो सकता है, प्यार करने वालों के लिए यह साल का सबसे जादुई समय है – अपने प्यार को व्यक्त करने, उसे संजोने और अपने बंधन को और गहरा करने का मौका। 14 तारीख को होने वाले भव्य उत्सव तक इस आकर्षक सप्ताह के दौरान, जोड़ों के पास अपने जुनून को फिर से जगाने और अविस्मरणीय यादें बनाने…
Read Moreप्यार की राह पर खुशबू फैलाता है गुलाब, इसके हर रंग में छिपे हैं कई जज्बात
हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जो प्यार, रोमांस और खास रिश्तों को संजोने का समय होता है। इस सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है, जो प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने साथी, दोस्तों या किसी खास व्यक्ति को गुलाब का फूल देकर अपने जज्बातों का इजहार करते हैं। लाल गुलाब जहां गहरे प्यार का प्रतीक होता है, वहीं पीला गुलाब दोस्ती को दर्शाता है। यह दिन न सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए, बल्कि…
Read More