स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए लोग सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग ही नहीं होती है। इसके अलावा भी कई कामों को करने के लिए स्मार्टफोन का उपयोग होता है। सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग तक भी स्मार्टफोन से हो जाती है। स्मार्टफोन में कई संवेदनशील जानकारी होती है। यूजर्स के फोन में कई खतरनाक ऐप को इंस्टॉल कर डेटा चोरी किया जा सकता है। इससे फोन आसानी से हैक हो जाता है। हैकर्स वल्नरबिलिटी का उपयोग कर फोन हैक कर सकते है। फोन हैक होने के बाद कई संवेदनशील पासवर्ड आसानी…
Read MoreCategory: टेक्नोलॉजी
मैं चंद्रयान-3 हूं…’ सब कुछ विफल हो जाता, कुछ भी काम नहीं करता, फिर भी ये लैंडिंग करेगा
इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए तैयार है। गैर-लाभकारी संगठन दिशा भारत द्वारा चंद्रयान-3 पर आयोजित एक वार्ता के दौरान बोलते हुए सोमनाथ ने कहा कि अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर विफल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा। इसे इसी तरह डिज़ाइन किया गया है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि यदि इस बार भी (विक्रम के) दो इंजन काम नहीं…
Read Moreक्या ल्यूपिन भविष्य का प्रोटीन पौधा है? ‘स्वीटनेस जीन’ ल्यूपिन को और स्वादिष्ट बनाते हैं
यदि आप इटली के किसी बार में जाते हैं, तो हो सकता है कि आपको नमकीन, पौष्टिक स्नैक्स वाला एक पकवान परोसा जाए, जिसे ‘ल्यूपिन बींस’ कहते हैं। यह एक फलीदार बीज है, जो हजारों साल से भूमध्य सागर के आसपास के क्षेत्रों और मध्य पूर्व तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में खाया जाता है। ल्यूपिन में प्रोटीन और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में जबकि कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होता है। इन्हें विभिन्न जलवायु में उगाना आसान होता है। हालांकि, ल्यूपिन की कुछ किस्मों में कड़वे एल्कलॉइड का उच्च स्तर…
Read Moreभूमध्य रेखा के पास तैरते सौर पैनल भविष्य की आबादी को ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं
भूमध्य रेखा के पास शांत समुद्रों में तैरते सौर पैनलों की विशाल श्रृंखला दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम अफ्रीका में घनी आबादी वाले देशों को प्रभावी ढंग से असीमित सौर ऊर्जा प्रदान कर सकती है। हमारे नए शोध से पता चलता है कि अकेले इंडोनेशिया में अपतटीय सौर ऊर्जा एक वर्ष में लगभग 35,000 टेरावाट-घंटे (टीडब्ल्यूएच) सौर ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है, जो वर्तमान वैश्विक बिजली उत्पादन (प्रति वर्ष 30,000 टीडब्ल्यूएच) के समान है। वैसे दुनिया के अधिकांश महासागर तूफानों का अनुभव करते हैं, लेकिन भूमध्य रेखा पर कुछ क्षेत्र…
Read Moreपेट व छाती से जुड़े 12 माह के जुड़वां बच्चे किए गए अलग,
आपस में पेट और छाती से जुड़े 12 माह के जुड़वां बच्चों को सर्जरी कर अलग करने में एम्स के डाक्टरों ने सफलता पाई है। एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डाक्टरों के नेतृत्व में करीब 20 डाक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम ने जून में यह सर्जरी की थी। जिसके बाद अब दोनों जुड़वां बच्चे स्वस्थ हैं और अब एम्स से वापस अपने घर जाने को तैयार हैं। जल्द ही उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी जाएगी। यह पिछले तीन वर्षो में आपस में सटे जुड़वां बच्चों को अलग…
Read Moreचंद्रमा पर कब और कितने बजे होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की यात्रा पर भेजा। LVM-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। LVM3 रॉकेट के सभी तीन चरणों ने नाममात्र का प्रदर्शन किया और 100 प्रतिशत प्रक्षेपण सफलता का अपना रिकॉर्ड जारी रखा। अंतरिक्ष यान ने आंध्र प्रदेश से प्रक्षेपण के 900 सेकंड बाद चंद्रयान-3 मिशन को अंतरिक्ष में तैनात किया। इसरो अब अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सड़क पर उतारने के लिए आने वाले दिनों में कक्षा-उन्नयन युद्धाभ्यास करेगा।चंद्रयान-3 5 अगस्त को चंद्र कक्षा…
Read More1950 के दशक से अब तक 110 मिशन, कितने देशों ने चंद्रमा पर इंसान को उतारा है
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास कर रहा है, जिसे 14 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाना है। 50 वर्ष पहले की तुलना में यह कार्य अभी भी काफी कठिन है। चंद्रयान -2 मिशन सितंबर 2019 में विफलता में समाप्त हो गया जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस वर्ष की शुरुआत में इजरायल के नेतृत्व वाले बेरेशीट मिशन का भी ऐसा ही हश्र हुआ था। कई वर्षों के बाद…
Read Moreधरती से चांद तक का सफर, भारत के मून मिशन पर एक नजर
चाहे वो चांद से मोहब्बत हो या चंदा मामा की कहानियां धरती की धड़कनों में चांद हमेशा से धड़कता रहा है। वैसे तो चंद्रमा धरती का स्थायी उपग्रह है और इसके चमक ने हमेशा से इंसानों को अपनी ओर खींचा है। वैसे तो अब तक 12 लोग चांद पर कदम रख चुके हैं। पिछली असफलता को पीछे छोड़ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चांद को मुट्ठी में करने की ओर पहल को तैयार है। 24 घंटे की कड़ी उड़ान रिहर्सल के बाद भारत अब 14 जुलाई को चंद्रमा पर चंद्रयान श्रृंखला…
Read MoreChandrayaan 3 की लॉन्च डेट आई सामने, छात्रों ने रंगोली बनाकर जताई खुशी
इसरो के मिशन चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसे दोपहर के समय में श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाना है। इस मिशन चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग को लेकर देश भर में काफी खुशी और उत्साह है। जैसे जैसे मिशन चंद्रयान 3 के लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है इसके लॉन्च को लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इस मिशन के लॉन्च की तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं इस मिशन को लॉन्च किए जाने से पहले गुजरात के सूरत में छात्रों ने चंद्रयान 3…
Read Moreचंद्रयान-3- 14 जुलाई को होगा लॉन्च
चंद्रयान-3 यह इस समय देश का सबसे चर्चित विषय बना हुआ है। इस मिशन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और इसको लांच करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जी हां, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करने वाला है। चंद्रयान-3 इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनइजेशन का एक बहुप्रतीक्षित मिशन है। पूरे देश को इसका बेसब्री से इंतेजार है। प्रत्येक भारतवाशी के साथ पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हैं। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के आखिरी चरणों में है। इस मिशन को लेकर इसरो लगातार कोई…
Read More