पहली बार मिले दो ऐसे बाह्यग्रह जिनमें पानी की संभावना, जीवन होने की जगी उम्मीद

नासा के वैज्ञानिकों को पहली बार दो ऐसे बाह्यग्रह मिले हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पानी हो सकता है। इससे यहां जीवन होने की भी उम्मीद जगी है। केप्लर-138सी और केप्लर-138डी नाम के ये ग्रह लाल बौने तारे के पास स्थित हैं। आकार में पृथ्वी से डेढ़ गुना बड़े ग्रहों की दूरी 218 प्रकाश वर्ष है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनकी संरचना के अधिकांश हिस्से में तरल और वो भी पानी हो सकता है। केप्लर-138सी और केप्लर-138डी को हबल और स्पिट्जर टेलीस्कोप की मदद से खोजे गए हैं। वैज्ञानिकों का मानना…

Read More

अब टेबलेट से बेसिक – माध्यमिक शिक्षा के बच्चों- गुरू जी की लगेगी हाजिरी

शिक्षको के लिये टेबलेट की खरीद का हो गया है टेंडर , इसी सत्र में बंट जाएंगे टेबलेट, काम हो जायेगा शीध्र शुरू  शिक्षण के स्तर में होगा व्यापक सुधार – डीजी विजय किरन आनंद  प्रयागराज। प्रदेश के बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक (डीजी) विजय किरन आनंद शिक्षा में व्यापक स्तर पर सुधार  और पारदर्शिता लाने के लिए व्यापक स्तर पर  तैयारियां शुरू कर दिया है। अब  बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के करोडों छात्र – छात्राओं को ही नहीं बल्कि लाखों शिक्षक / शिक्षिकाओं को भी टेबलेट से…

Read More

मुश्किल में एलन मस्क, अमेरिकी प्रशासन ने न्यूरालिंक के खिलाफ जांच की शुरू

अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने पशु-कल्याण कानूनों के संभावित उल्लंघन को लेकर एलन मस्क की चिकित्सा उपकरण कंपनी न्यूरालिंक की जांच शुरू कर दी है। कंपनी के कर्मचारियों ने पशु परीक्षणों के बारे में सूचना दी थी जिसके बाद जांच शुरू की गई है। करोबारी ने किया था यह दावा अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने पूरी दुनिया को न्यूरालिंक इंप्लांट लगवाने का दावा किया था। मस्क ने दावा किया था कि छह माह में इसका मानवीय परीक्षण शुरू हो जाएगा और सर्वप्रथम दृष्टिबाधितों व पैरालिसिस मरीजों की मदद की जाएगी।…

Read More

रामकृष्ण मिशन का बड़ा एलान, मठ के स्कूल में नहीं लागू होगा सरकार का ड्रेस कोड

स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ द्वारा संचालित एक स्कूल ने छात्रों के लिए राज्य के शिक्षा विभाग के ड्रेस कोड के निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित रामकृष्ण मिशन विद्या भवन ने अपने पारंपरिक स्कूल यूनिफार्म को ही जारी रखने का फैसला किया है। रामकृष्ण मिशन विद्या भवन के प्रधानाध्यापक स्वामी जयेशानंद ने पुष्टि की कि हाल ही में स्कूल को राज्य शिक्षा विभाग से एक संदेश मिला, जिसमें सफेद और नीले संयोजन के नए स्कूल…

Read More

एमपीबीएसई ने बदली बोर्ड परीक्षा की तारीख

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एमपी बोर्ड 10 मार्च को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा और दो मार्च को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू करेगा। एमपी बोर्ड टाइम-टेबल 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। MP Board 2023: 10वीं की परीक्षा एक से तो 12वीं की परीक्षा दो मार्च से होगी शुरू एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा एक मार्च से…

Read More

श्रीराम सुपर 5-एसआर-05 और 303 गेहूँ बीज से मिली उत्तर प्रदेश के किसानों को अधिक ऊपज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के किसानों ने बताया कि  श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स की ओर से पेश किए गए श्रीराम सुपर 5-एसआर-05 और 303 गेहूं बीज से उनकी उत्पादकता बढ़ी है लांच के बाद से ही श्रीराम सुपर5-एसआर-05 और 303 गेहूं बीज इनकी अनुकूलन क्षमता और बेहतरीन उत्पादकता के चलते उत्तर प्रदेश के किसानो में बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं. अधिक तापमान और पीली रतुआ के प्रति सहनशीलता, कल्लों की  संख्या अधिक, बड़े-सुनहरे दाने, उपयुक्त फसल की ऊंचाई और गिरने की समस्या कम होने के कारण ये उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और…

Read More

एमएनएनआईटी ने बनाई भारत की पहली मानव रहित कार

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने भारत की पहली मानव रहित कार बनाई है।  इसे एमएनएनआईटी के बीटेक के छात्रों ने बनाया है। पहले चरण में परीक्षण सफल होने के बाद शनिवार को माइक्रोसाफ्ट एशिया के अध्यक्ष अहमद मजहरी के सामने इसका पहला डेमो होगा। बिना ड्राइवर के चलने वाली पहली मानव रहित कार के प्रोजेक्ट का पहला चरण दो साल की अथक मेहनत के बाद पूरा कर लिया गया है। प्रयोग के तौर पर गोल्फ कार्ट में इस कार के सिस्टम को फिट किया गया है। कोडिंग…

Read More

ISRO: आज 24वीं उड़ान भरेगा पीएसएलवी

महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए भारत तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण शनिवार को करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लोकप्रिय रॉकेट पीएसएलवी-सी54 इसे आठ अन्य नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी गई है। रॉकेट की यह 24वीं उड़ान होगी यह प्रक्षेपण सुबह 10.26 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रस्तावित है। 44.4 मीटर ऊंचे रॉकेट का यह पीएसएलवी-एक्सएल प्रारूप है, जिसमें 321 टन लिफ्ट ऑफ मास यानी…

Read More

अपोलो मिशन के बाद पहली बार नासा का ओरियन कैप्सूल चांद पर पहुंचा

नासा का कैप्सूल ओरियन सोमवार को चंद्रमा के करीब पहुंच गया। 50 साल पहले अपोलो मिशन के बाद यह पहली बार है, जब नासा का कोई कैप्सूल चांद पर गया है। 401 करोड़ डॉलर की लागत वाले ओरियन की उड़ान पिछले बुधवार को शुरू हुई थी। वहां इसने अपना काम शुरू कर दिया है। नासा की भविष्य की योजनाओं के मद्देनजर इस कैप्सूल की कामयाबी खासी महत्वपूर्ण है। धरती से 3,70,000 किलोमीटर दूर ओरियन से ह्यूस्टन में बैठे उड़ान नियंत्रकों का संपर्क आधा घंटे के लिए कट गया था। इसके…

Read More

केजीएमयू के चिकित्सकों ने आंत काटकर बनाया जननांग

पिंकी अब अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत है, क्योंकि छह माह बाद शादी कर वह अपने पिया के घर राजी-खुशी जा सकेगी। उसकी समस्या का समाधान किया है केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विश्वजीत सिंह और उनकी टीम ने। दरअसल इस टीम ने पिंकी की आंत के टुकड़े से उसके शरीर में जननांग बना दिया है, जो पहले नहीं था। हरदोई की 20 साल की पिंकी (बदला हुआ नाम) है तो महिला पर उसका जननांग नहीं था। शादी तय हो गई थी। ऐसे में पति साथ रखेगा, इस पर…

Read More