हाथ में धन नहीं ठहरता पैसा, इन वास्तु टिप्स से धन का होगा संचय

वास्तु शास्त्र के अनुसार कई प्रकार के वास्तु नियमों को न मानकर कई जगह धन कभी ठहरता नहीं है। धन का संचय करना इसकी वजह से काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमें घर में वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं , ऐसे ही टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप धन का संचय कर सकते हैं। 1.अगर आपके घर का दरवाजा आवाज करता है तो तुरंत इसका समाधान करें, वरना इससे आपको धन की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का दरवाजा बिल्कुल…

Read More

घर बैठे तनख्वाह ले रहे हैं 192 राज्यकर अधिकारी, प्रमुख सचिव अनजान

प्रदेश के खजाने में सबसे अधिक राजस्व जुटाने वाले राज्यकर विभाग में कई अधिकारी 6 से 8 माह से घर बैठे तनख्वाह उठा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो एक साल से घर बैठे अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न संवर्ग के करीब 192 ऐसे अधिकारी हैं, जिनकी प्रोन्नति हो चुकी है, पर नये स्थान पर तैनाती नहीं हो पाई है। इनमें राज्यकर अधिकारी से लेकर अपर आयुक्त श्रेणी दो तक के अधिकारी शामिल हैं। इस साल भी अब तक इन अधिकारियों के तबादले नहीं हो पाए…

Read More

वर्ल्ड बैंक, IMF के द्वार पहुंची बांग्लादेश सरकार, मुल्क में बड़े आर्थिक संकट की आहट

श्रीलंका के बाद पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक संकट की आहट है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ईंधन की कीमतों में 51 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसका संकेत दे दिया है कि यहां सबकुछ ठीक नहीं है। बांग्लादेश के वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में देश पर कुल 13,114 करोड़ डॉलर से अधिक का कर्ज था। रिपोर्ट की मानें तो बीते तीन वर्षों में हर साल 1645 करोड़ डॉलर का कर्ज सरकार पर बढ़ा है।पहले से कर्ज में डूबी बांग्लादेश…

Read More

ब्रज के मंदिरों में पुजारियों पर लगेगा हाउस टैक्स, ठाकुरजी फ्री, बढ़ेगा कर का दायरा

ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा कर रहे पुजारियों पर नगर निगम के टैक्स का साया पड़ने वाला है। हालांकि ठाकुरजी फ्री रहेंगे। निगम द्वारा कराए जा रहे सर्वे में मंदिरों के प्रांगण में रह रहे पुजारी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। सर्वे के बाद पुजारियों पर टैक्स लगाया जाएगा। फिलहाल इस टैक्स की जानकारी पुजारियों को नहीं है। टैक्स की वसूली के दौरान इनको निगम का हाउस व वाटर टैक्स चुकाना होगा। मथुरा-वृंदावन में करीब पांच हजार से अधिक मंदिर हैं। जितने मंदिर हैं उनमें से दो…

Read More

ई-पॉस मशीनों की कीमत 160 करोड़, सरकार ने रखरखाव पर खर्च किए 1200 करोड़

प्रदेश में राशन की दुकानों पर इस्तेमाल की जा रही ई-पॉस मशीनों के किराए व मेंटीनेंस के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। इन मशीनों के किराए व मेंटेनेंस के नाम पर हर साल कंपनियों को 240 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। ये मशीनें पिछले पांच साल से इस्तेमाल की जा रही हैं। हिसाब लगाएं तो पांच सालों में करीब 1200 करोड़ रुपये। अब अगर ये मशीनें खुद सरकार खरीदती तो कुल खर्च करीब 160 करोड़ रुपये ही आता। राशन डीलरों का तो कहना है कि…

Read More

दिवालिया होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान, दूसरे देशों को सरकारी संपत्तियां बेचने को हुआ मजबूर

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के संघीय मंत्रिमंडल ने उस अध्यादेश को मंजूदी दे दी है, जिसमें सरकारी संपत्ति को दूसरे देशों को बेचने की बात कही गई है। मीडिया में शनिवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई। खबर के मुताबिक सरकार ने यह फैसला देश के दिवालिया होने के खतरे को टालने के लिए लिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, अंतर सरकारी वाणिज्यिक हस्तांतरण अध्यादेश-2022 को संघीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को मंजूरी दी। रिपोर्ट के अनुसार अध्यादेश में प्रावधान किया गया है कि सरकार…

Read More

होटल कान्हा श्याम आज अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है

रजत जयन्ती के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ पर 25% की विषेष छूट प्रयागराज । होटल कान्हा श्याम अपनी (रजत जयन्ती) 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। होटल कान्हा श्याम का उद्घाटन 20 जुलाई 1997 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश के गर्वनर महामहिम  रोमेश भण्डारी  द्वारा किया गया था। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में  मुरली मनोहर जोशी , केशरीनाथ त्रिपाठी , नरेन्द्र कुमार सिंह गौड ,  रेवती रमन सिंह , श्रीमती रीता जोशी ,  प्रमोद तिवारी  तथा कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुये थे। यह होटल पिछले 25 वर्षों से अपने अतिथियों को उत्कृष्ट…

Read More

GST की दरों में बदलाव : जानें आज से क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

आज से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। हाल ही में जीएसटी परिषद ने 18 जुलाई से कई वस्तुओं के दामों में बदलाव किया, जिन्हें खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत माल एवं सेवा कर (GST Rates) देना होगा। ये सामन हुए महंगे पैकेज्ड एवं लेबल युक्त दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसद जीएसटी देना होगा। अस्पताल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक…

Read More

बिल गेट्स को पीछे छोड़ अडानी चौथे सबसे अमीर बने

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने बड़ा उलटफेर किया है। वह शीर्ष 10 अमीरों की सूची में एक पायदान आगे बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम सूची के मुताबिक, अडानी 112.6 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पीछे छोड़ चुके हैं।पांचवें नंबर पर खिसके गेट्स की नेट वर्थ कम होकर अब 103 अरब डॉलर रह गई है।  शीर्ष 10 अरबपतियों में  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी  ने एक बार फिर प्रवेश…

Read More

80, 90 पूरे 100? डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पार; कुम्भकर्णीय नींद से जागें प्रवचन देने वाले PM: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब सरकार को अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जागकर आर्थिक नीतियों में सुधार करना चाहिए। मालूम हो कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 79.82 रुपये पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया गिरकर 80 के पार चला गया था। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “…80, 90 पूरे 100?…

Read More